Thursday, March 11, 2010

वो पहला डम्मी टॉक-शो.....

( जर्नलिज्म की पढ़ाई के दौरान एक बार दो लोगों को 3-4 मिनट का टॉक शो करना था। इसके लिए स्क्रिप्ट लिखने का काम हमनें और हमारी सहपाठी मधुस्मिता ने किया था। बाद में क्लास के सामने परफॉर्म भी किया। टिप्पणी भी सुनने को मिली।)

एंकरः नमस्कार दोस्तों, दीवान-ए-खास कार्यक्रम में आपका स्वागत है। जैसा कि आप सब जानते है कि इस साप्ताहिक कार्यक्रम में हम आपकी मुलाकात एक खास मेहमान से कराते है। तो आइए, आज मिलते है अपने खास मेहमान डॉक्टर चारू दुआ से, जो कि पेशे से एक डायटिशियन है। आइए, इनसे हम जानेंगे आज की पीढ़ी के खान-पान एवं उनसे उनके जीवन में पड़ने वाली असर के विषय में।

एंकरः चारूजी, स्टूडियो में आपका स्वागत है।


चारूः जी, धन्यवाद

एंकरः आज की पीढ़ी फास्ट फूड पर ज्यादा आश्रित हो गयी है, जिसे कि हम जंक फूड के नाम से भी जानते है। इस पर आपकी क्या राय है।


चारूः जी, आपका कहना सही है। आज की पीढ़ी भाग-दौड़ की जिंदगी जीती है, अतः उन्हें सुबह नाश्ते के टेबल से रात के खाने तक के बीच में जो फटाफट तैयार फूड मिलता है, उसे खाती है लेकिन उसमें न्यूट्रीशन का लेवल काफी कम होता है, जिससे उनका पोषण ठीक से नहीं हो पाता है। ये मोटापा और हाई कोलेस्ट्राल का भी कारण बनता है।

एंकरः ये मोटापा और हाई कोलेस्ट्राल आम लोगों के लिए क्या क्या परेशानियाँ लाती है और इनसे कैसे बचा जा सकता है।

चारूः यह मोटापा और हाई कोलेस्ट्राल बीमारियों की जड़ है। इससे छोटी-मोटी बीमारियाँ जैसे थकान, जोड़ों में दर्द से लेकर हार्ट-अटैक जैसी बड़ी बीमारियाँ भी हो सकती है। इसमें हार्ट की नसों में फैट जमा हो जाता है जिससे खून का संचरण ठीक से नहीं हो पाता है, इसी तकलीफ से हार्ट-अटैक हो सकता है, कभी-कभी यह जानलेवा भी हो सकता है। अतः मैं दर्शकों को कम-से-कम ऑयली फूड और ज्यादा से ज्यादा हरी सब्जियाँ खाने की सलाह दूँगी।


एंकरः चारूजी, हमारे स्टूडियो में आने के लिए आपका धन्यवाद

चारूः जी, धन्यवाद

एंकरः तो दोस्तों, ये थी हमारी खास मेहमान चारू दुआ। अगले सप्ताह हम आपकी मुलाकात कराएँगे एक नये मेहमान से... तब तक के लिए हमें इजाजत दीजीए। नमस्कार।

No comments:

Post a Comment