Wednesday, March 11, 2026

10 मई 2021 वर्क फ्रॉम होम

 

 

 

*DELHI LOCKDOWN EXTENDS FOR A WEEK*

 

-- राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना के कहर को देखते हुए लॉकडाउन को आज से एक हफ्ते के लिए बढ़ा दिया गया है। इस बार के लॉकडाउन में सख्ती बढ़ाई गई है। दिल्ली में आज से एक हफ्ते के लिए मेट्रो सेवा पर पाबंदी लगा दी गई है। इस लॉकडाउन के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर विवाह समारोहों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। अगर किसी को शादी करनी है तो वह घर में या फिर कोर्ट में कर सकता है। हालांकि इस दौरान 20 लोग से ज्यादा उपस्थित नहीं रह सकते हैं। इस दौरान ISBT बस स्टेशनों, रेलवे स्टेशनों, मंदिर और दुकानों में कोविड संबंधी उचित व्यवहार को सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी डीएम, एसपी और संबंधित अथॉरिटी की होगी।

(होल्ड)

 

राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में तीन सप्ताह से लगे लॉकडाउन का असर देखने को मिल रहा है। कल कोरोना वायरस संक्रमण के 13,336 नए मामले सामने आए, जो कि पिछले सप्ताह में रोजाना आए मामलों के मुकाबले काफी कम है। कल 24 घंटों के दौरान 14,738 मरीज ठीक हुए और 273 मरीजों की मौत हुई। दिल्ली में कोरोना के चलते अब तक 19,344 लोगों की मौत हुई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि अभी तक 18 से 44 वर्ष की आयु के 3 लाख 1 हजार 111 लोगों को टीका लग चुका है।

(होल्ड)

< दिल्ली में लॉकडाउन आज से एक सप्ताह के लिए और बढ़ा

इस बार लॉकडाउन के दौरान सख्ती बढ़ाई गई

आज से मेट्रो सेवा एक सप्ताह के लिए रहेगी बंद

सार्वजनिक स्थानों पर विवाह समारोहों पर पूर्ण प्रतिबंध

दिल्ली में पिछले तीन सप्ताह से लगे लॉकडाउन का असर

दिल्ली में कोरोना के नए मामलों में काफी कमी आई

कल दिल्ली में कोरोना के 13,336 नए मामले सामने आए

कल दिल्ली में 273 कोरोना मरीजों की मौत हुई >

 

 

*KARNATAKA 2-WEEK LOCKDOWN BEGINS*

 

-- कर्नाटक में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए आज से दो हफ्ते के लिए पूर्ण ल़ॉकडाउन हो गया। आज सुबह 6 बजे से लागू हुआ पूर्ण लॉकडाउन 24 मई की सुबह 6 बजे तक लगा रहेगा। इस दौरान जरूरी सेवाओं को छोड़कर किसी को भी बाहर निकलने की इजाजत है। सार्वजनिक और निजी बस आज से नहीं चल रहे हैं और राज्य के भीतर और राज्य से बाहर भी आने-जाने की अनुमति नहीं है। केवल आपात सेवाओं के लिए ही लोगों को आने-जाने दिया जा रहा है। आज से केवल आवश्यक सामानों की आवाजाही और आवश्यक सेवाओं की अनुमति है। किराने, दवा, दूध की दुकानें आज से प्रतिदिन सुबह 6 बजे से 10 बजे तक खुली रहेंगी। पूर्ण लॉकडाउन के दौरान वायु और रेल सेवा चालू है लेकिन मेट्रो रेल सेवा बंद हो गई है। सड़कों पर केवल आपात स्थिति में लिए गए वाहनों को जाने दिया जा रहा है। रेलवे स्टेशन और हवाई अड्डों पर आने-जाने के लिए टिकट को दिखाना अनिवार्य होगा। आवश्यक सामान, भोजनालय, मांस की दुकानों और सब्जी की दुकानें केवल सुबह 6 बजे से 10 बजे की बीच खुल रही है। इस दौरान सभी होटल, पब और बार बंद रहेंगे। शादी-विवाह में अधिकतम 50 लोगों को और अंतिम संस्कार में अधिकतम 5 लोगों को जाने की अनुमति होगी।

(होल्ड)

 

-- कर्नाटक में कल कोरोना के 47,930 नए मामले दर्ज किए गए। राज्य के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार इसी अवधि में 31,796 लोग ठीक हुए और 490 की मौत हो गई। राज्य में अब कोविड के कुल मामलों की संख्या 19 लाख 34 हजार 378 हो गई है। इनमें से 13 लाख 51 हजार 97 लोग ठीक हो चुके हैं और पांच लाख 64 हजार 485 सक्रिय मामले हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 18,776 लोगों की मौत हो चुकी है।

(होल्ड)

 

< हेडर- कर्नाटक में आज से दो हफ्ते का पूर्ण लॉकडाउन

-- आज सुबह 6 बजे से 24 मई की सुबह 6 बजे तक पूर्ण लॉकडाउन

-- जरूरी सेवाओं को छोड़कर किसी को भी बाहर निकलने की इजाजत नहीं

-- सार्वजनिक और निजी बसों के चलने पर पाबंदी

-- राज्य के भीतर और राज्य से बाहर यात्रा की अनुमति नहीं

-- केवल आपात सेवा के लिए यात्रा की मंजूरी

-- आवश्यक सामानों की आवाजाही और आवश्यक सेवाओं को केवल अनुमति

-- किराने, दवा और दूध की दुकानों का खुलने का समय- सुबह 6-10 बजे तक

-- वायु और रेल सेवा चालू लेकिन मेट्रो रेल सेवा बंद

-- सड़कों पर केवल आपात स्थिति में लिए गए वाहन को जाने की अनुमति

-- रेलवे स्टेशन और हवाई अड्डों पर आने-जाने के लिए टिकट दिखाना अनिवार्य

-- भोजनालय, मांस और सब्जी की दुकानें सुबह 6-10 बजे की बीच खुलेंगी

-- सभी होटल, पब और बार बंद रहेंगे

-- श्रमिकों के साथ निर्माण गतिविधियों को मंजूरी होगी

-- शादी-विवाह में अधिकतम 50 लोगों को जाने की अनुमति होगी

-- अंतिम संस्कार में अधिकतम 5 लोगों को जाने की अनुमति होगी

-- कर्नाटक में कल कोरोना के 47,930 नए मामले दर्ज किए गए

-- कर्नाटक में कल 490 कोरोना मरीजों की मौत हुई >

 

*TAMIL NADU 2-WEEK LOCKDOWN BEGINS*

 

तमिलनाडु में कोविड संक्रमण के मामलों को देखते हुए आज से दो हफ्ते के लिए पूर्ण लॉकडाउन शुरु हो गया है। आज सुबह 4 बजे से लेकर 24 मई की सुबह चार बजे तक पूर्ण लॉकडाउन लागू रहेगा। आज से किराना, सब्जी, मांस और मछली बेचने वालों को छोड़कर सभी दुकानें बंद रहेंगी। ये दुकानें सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक खुली रहेंगी। पूर्ण लॉकडाउन की अवधि में सरकारी शराब दुकानों को पूरी तरह से बंद रखा गया है। रेस्तराओं से केवल भोजन ले जाने की अनुमति होगी। होटल और लॉज आज से आम जनता के लिए बंद है, केवल राज्य में व्यापार के लिए पहुंचे यात्रियों और चिकित्सा कारणों के लिए खुले रहेंगे। इस दौरान खुली और बंद जगहों पर आयोजित की जा सकने वाले मनोरंजन, सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक और खेल सहित सभी कार्यक्रमों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। ब्यूटी पॉर्लर, सैलून, स्पॉ आज से दो हफ्ते के लिए बंद रहेंगे। साथ ही सभी मनोरंजन क्लब, बार, ऑडिटोरियम, मनोरंजन पार्क, मीटिंग हॉल को भी आज से बंद रहेंगे। आवश्यक सेवाओं को छोड़कर राज्य सरकार के सभी कार्यालय बंद रहेंगे। टैक्सी सर्विस और ऑटो सर्विस को भी संचालन की अनुमति नहीं होगी। विवाह, अंत्योष्टि, साक्षात्कार और अस्पताल आदि तक संबंधित दस्तावेज के साथ यात्रा की अनुमति होगी। इस दौरान राज्य में सभी ई-कॉमर्स गतिविधियों को भी बंद रखा जाएगा।

(होल्ड)

-- तमिलनाडु में कल कोरोना के नए मामलों का आंकड़ा 28,897 रहा। इस दौरान 23,515 मरीज ठीक हुए और 236 की मौत हो गई। राज्य में कोरोना के कुल मामले 13 लाख 80 हजार 259 हो गए हैं। इनमें से एक लाख 44 हजार 547 सक्रिय मामले हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते 15,648 लोगों की जान जा चुकी है।

(होल्ड)

 

< तमिलनाडु में आज से दो हफ्ते का पूर्ण लॉकडाउन शुरु

आज सुबह 4 बजे से 24 मई की सुबह 4 बजे तक लॉकडाउन लगा

किराना, सब्जी, मांस-मछली की दुकानें सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक खुलेंगी

सरकारी शराब की दुकानों को पूरी तरह से बंद रखा गया

सभी तरह के मनोरंजन, सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक गतिविधियों पर पाबंदी

आवश्यक सेवाओं को छोड़कर राज्य सरकार के सभी कार्यालय बंद रहेंगे

टैक्सी और ऑटो सेवा को संचालन की अनुमति नहीं

सभी ई-कॉमर्स गतिविधियां भी आज से दो हफ्ते के लिए बंद

तमिलनाडु में कल कोरोना के 28,897 नए मामले सामने आए

कोरोना संक्रमण से कल 236 लोगों की तमिलनाडु में मौत हुई >

 

 

*UP PARTIAL CURFEW EXTENDS*

-- तर प्रदेश सरकार ने भी कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों के बीच राज्‍य में कोरोना कर्फ्यू को आज से एक सप्‍ताह के लिए और बढ़ा दिया गया है। ये कर्फ्यू आज सुबह खत्म हो रहा था। लेकिन अब ये 17 मई तक जारी रहेगा। बढ़ाए गए कोरोना कर्फ्यू के दौरान जरूरी सेवाओं और सुविधाओं की छूट रहेगी। इस दौरान दवा की दुकानें खुलती रहेंगी। अस्पताल सामान्य तरीके से काम करेंगे। वहीं, टीकाकरण भी अपनी जगह चलता रहेगा। उत्तर प्रदेश में कल कोविड-19 के 23 हजार 333 नए मामले दर्ज किए गए। राज्य सरकार की ओर से जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार कल 34 हजार 636 मरीज ठीक हुए और 296 की मौत हो गई। राज्य में अब कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 15 लाख तीन हजार 490 हो गई है। इनमें से दो लाख 33 हजार 981 सक्रिय केस हैं।

(होल्ड)

< उत्तर प्रदेश में आंशिक कर्फ्यू आज से एक सप्ताह के लिए बढ़ा

कोरोना कर्फ्यू को 17 मई तक बढ़ाया गया

उत्तर प्रदेश में कल कोरोना के 23,333 नए मामले सामने आए

कल प्रदेश में 296 मरीजों की मौत हुई >

 

*DELHI AYUSH-64 FREE DISTRIBUTION*

दिल्ली में कोरोना मरीजों के लिए आयुष मंत्रालय आज से 7 और जगहों पर आयुष-64 की गोलियां का निःशुल्क वितरण कर रही है। इससे पहले शनिवार को कुछ स्थानों पर इसका निःशुल्क वितरण शुरु किया गया था। इन केंद्रों पर मरीज या मरीज के प्रतिनिधि मरीज की आरटी पीसीआर पॉजिटिव रिपोर्ट और उसके आधार कार्ड की हार्ड या सॉफ्ट प्रतियों को दिखाकर आयुष-64 की गोलियों का एक मुफ्त पैक ले सकते है और जरुरत पड़ने पर फिर से मुफ्त में ले सकते हैं। ‘आयुष –64’ एक पॉली हर्बल औषधि है, जिसे कोविड -19 के बिना लक्षण वालेहल्के और मध्यम स्तर के संक्रमण के उपचार में उपयोगी पाया गया है। आज से जिन सात केंद्रों पर आयुष-64 गोली निःशुल्क मिलेगी वे स्थान है—

1.       ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद (एआईआईए)सरिता विहार (सुबह 9.30 बजे - दोपहर 1.00 बजे)

2.        मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थानअशोक रोड (सभी सात दिनसुबह 8.30 बजे - शाम 4.30 बजे)

3.        रीजनल रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ यूनानी मेडिसिनअबुल फ़ज़ल एन्क्लेव पार्ट -1जामिया नगरओखला (सुबह 9 बजे - शाम 5 बजे)

4.        यूनानी मेडिकल सेंटरकमरा नं.111-113मुख्य ओपीडी भवनप्रथम तलगेट नं.7सफदरजंग अस्पताल (सुबह 9 बजे - शाम 4 बजे

5.        यूनानी स्पेशलिटी क्लिनिकडॉ. एम. ए. अंसारी हेल्थ सेंटरजामिया मिलिया इस्लामिया (सुबह 9 बजे - शाम 4.30 बजे)

6.       सेंट्रल आयुर्वेद रिसर्च इंस्टीट्यूटगली नं.66पंजाबी बाग (सुबह 9.30 बजे - 4 बजे) और

7.       सेंट्रल काउंसिल फॉर रिसर्च इन योग और नेचुरोपैथीडी-ब्लॉकजनकपुरी (सुबह 9 बजे - 12 बजे।

 

इसके अलावा रोहिणी में सेक्टर 19 में सीसीआरवाईएन का प्राकृतिक चिकित्सा अस्पताल भी बुधवार (9 बजे - दोपहर 12 बजे) से ‘आयुष-64’ का वितरण शुरू करेगा।

इसके अलावा आयुष भवनबी- ब्लॉकजीपीओ कॉम्प्लेक्स के रिसेप्शन पर भी एक बिक्री काउंटर स्थापित किया गया हैजहां ‘आयुष –64’ और आयुरक्षा किट दोनों उपलब्ध हैं।

(होल्ड)

< दिल्ली में आज से 7 स्थानों पर ‘आयुष–64’ का निःशुल्क वितरण

मरीज या मरीज के प्रतिनिधि कोरोना रिपोर्ट दिखाकर ले सकते हैं गोली

आयुष-64 हल्के और मध्यम स्तर के संक्रमण के उपचार में उपयोगी

 >

 

*J&K CURFEW EXTENDED*

केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में आज से 17 मई तक कोरोना कर्फ्यू को बढ़ाया गया है। इस दौरान कुछ आवश्यक सेवाओं को छूट रहेगी और शादियों में शामिल होने वाले लोगों की संख्या सीमित कर 25 कर दी गई है। इससे पहले कल तक 50 लोग शादी में शामिल हो सकते थे। 29 अप्रैल को केंद्रशासित प्रशासन ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए 11 जिलों में कर्फ्यू लगाया था। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में कल कोरोना संक्रमण के 5190 नए मामले दर्ज किए गए। इस दौरान 2423 लोग ठीक हुए और 54 की मौत हो गई। राज्य में कोरोना के सक्रिय मामले अब 49,248 हो गए हैं।

(होल्ड)

< जम्मू-कश्मीर में आज से कोरोना कर्फ्यू 17 मई तक बढ़ा

आवश्यक सेवाओं में रहेगी छूट, शादी में अब 25 लोग हों सकेंगे शामिल

जम्मू-कश्मीरः कोरोना के 5190 नए मामले, कल 54 लोगों की और मौत >


No comments:

Post a Comment