Wednesday, March 11, 2026

13 मई 2021 वर्क फ्रॉम होम

 

 

13 May 2021

 

======================================================

 

महाराष्ट्र में एक जून तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। साथ ही राज्य में प्रवेश के लिए आरटी पीसीआर निगेटिव रिपोर्ट जरूरी है।

 

महाराष्ट्र के बाद बिहार सरकार ने राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण की श्रृंखला तोड़ने के लिए लगाई लॉकडाउन जैसी पाबंदियां गुरुवार को 25 मई तक बढ़ा दी। मुख्यमंत्री ने जानकारी देते हुए कहा कि आज सहयोगी मंत्रीगण एवं पदाधिकारियों के साथ बिहार में लागू लॉकडाउन की स्थिति की समीक्षा की गयी। लॉकडाउन का सकारात्मक प्रभाव दिख रहा है। अतः बिहार में अगले 10 दिनों अर्थात 16 से 25 मई, 2021 तक लॉकडाउन को विस्तारित करने का निर्णय लिया गया है।

 

 

बिहार में लॉकडाउन 25 मई तक बढ़ा

महाराष्ट्र में एक जून तक बढ़ा लॉकडाउन

 

 

 

-- पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने कूचबिहार के सीतलकुची जाकर राज्य में चुनाव के बाद हुई हिंसा के पीड़ित लोगों के साथ मुलाकात की। राज्यपाल ने राज्य सरकार से कानून को हाथ में लेने वालों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

< चुनाव बाद हुई हिंसा के पीड़ितों से मिले बंगाल गवर्नर > ANI 15:07

 

-- चुनाव आयोग ने देश में बढ़ते कोरोना के मामले को देखते हुए आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में होने वाले आगामी विधान परिषद के चुनाव को टाल दिया है। चुनाव आयोग ने कहा है कि स्थिति में सुधार होने के बाद इस पर विचार किया जाएगा।  आंध्र प्रदेश विधान परिषद के तीन और तेलंगाना विधान परिषद के 6 सदस्यों का कार्यकाल क्रमशः 31 मई 2021 और 3 जून 2021 को खत्म हो रहा है।

< आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में विधान परिषद का चुनाव टला > FILE- EC

 

-- केंद्रीय लोक सेवा आयोग ने कोविड-19 की मौजूदा स्थिति के मद्देनजर 27 जून को होने वाली सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2021 स्थगित कर दी है और अब ये परीक्षा 10 अक्टूबर को होगी।

< यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा अब 10 अक्टूबर को होगी > FILE- UPSC

 

-- कर्नाटक सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर 21 जून से शुरु होने वाले सेकंडरी स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट यानि SSLC परीक्षा को स्थगित कर दिया है। राज्य के प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा मंत्री एस. सुरेश कुमार ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर खत्म होने के बाद नई तारीख पर निर्णय लिया जाएगा।

< कर्नाटक: कोरोना के कारण एसएसएलसी परीक्षा हुई स्थगित > FILE

 

 

-- तमिलनाडु के कडलूर जिले में कीटनाशक का निर्माण करने वाली फैक्ट्री में हुए धमाके में 4 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 10 अन्य लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए नजदीक के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में जांच के आदेश दे दिए गए हैं। जांच पूरी होने के बाद ही धमाके के कारण का पता लग पायेगा।

< तमिलनाडुः कडलूर फैक्ट्री धमाके में 4 मरे, 10 घायल > SHOTS- TELEGRAM 12:54 PM

 

-- महाराष्ट्र में पालघर जिले के बोईसर-तारापुर एमआइडीसी क्षेत्र में सिनय कंपनी के बाहर रखे एक रासायनिक टैंकर में भीषण आग लग गई और वहां रखे प्लास्टिक के पाइप फैल गए। मौके पर दमकल की पांच गाड़ियों ने पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश की। अभी तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

< महाराष्ट्रः पालघर में रासायनिक टैंकर में भीषण आग > ANI 17:27

 

 

-- जम्मू-कश्मीर और केरल में आज ईद मनाई गई, जबकि देश के बाकी हिस्सों में कल ईद मनाई जाएगी। केरल में लॉकडाउन के कारण लोगों ने अपने परिजनों के साथ घर पर ही ईद मनाई। जम्मू-कश्मीर में भी लोगों ने रमजान महीने की समाप्ति पर घर पर ही ईद मनाई, कोरोना महामारी के मद्देनजर घाटी में मुख्य ईदगाह, मस्जिदें और अन्य धार्मिक स्थल बंद रहे।

< जम्मू-कश्मीर और केरल में आज मनी ईद > ANI SELECT 9:57 AM

 

-- ईद के मौके पर सेना ने पाकिस्तानी सेना के साथ पुंछ जिले के पुंछ-रावलकोट और मेंढर-हॉटस्प्रिंग क्रॉसिंग प्वाइंट पर मिठाई का आदान-प्रदान किया गया और ईद के दौरान त्याहौरों की खुशियां भी बांटी गई।

< भारत और पाकिस्तान की सेना ने एक-दूसरे को मिठाई दी > TELEGRAM 3:16 PM

 

-- छत्तीसगढ़ के कांकेर में नक्सली दंपति ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है। नक्सली दंपति ने कोरोना से संक्रमित होने के बाद आत्मसमर्पण किया है।

< कांकेर में नक्सली दंपति ने आत्मसमर्पण किया > ANI SELECT 16:29

 

-- बॉम्बे हाई कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार को एल्गार परिषद-माओवादी संबंध मामले में आरोपी वकील एवं कार्यकर्ता सुधा भारद्वाज की नई चिकित्सकीय रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया। सुधा भारद्वाज की बेटी ने अपनी मां के खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए अंतरिम जमानत का अनुरोध किया था। अदालत जमानत याचिका पर 21 मई को सुनवाई करेगी।

< हाई कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार से सुधा भारद्वाज की मेडिकल रिपोर्ट मांगी > FILE BOMBAY HC

 

-- असम के नागांव जिले के कठियाटोली रेंज में आकाशीय बिजली के गिरने से 18 हाथियों की मौत हो गई। कल रात बामुनी पहाड़ी पर बिजली की चपेट में हाथियों का झुंड आ गया। स्थानीय गांव वालों के सूचना देने पर वन अधिकारी घटनास्थल पर गए और हाथियों के मरने की जानकारी दी।

< असमः नागांव में आकाशीय बिजली से 18 हाथियों की मौत >

 

 

 

हेडर- कई जगहों पर 'कोरोना कर्फ्यू' जारी

लखनऊ, उत्तर प्रदेश

श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर

मरीन ड्राइव, मुंबई, महाराष्ट्र

भोपाल, मध्य प्रदेश

 

वीओ-1

कोरोना के खिलाफ जंग जारी है और देश इस महामारी की रोकथाम में लगा हुआ है। राज्य सरकारें केंद्र के साथ मिलकर काम कर रही हैं और इस महामारी से निपटने के लिए सभी कदम उठा रही हैं। इसके लिए कई राज्यों ने लॉकडाउन और कोरोना कर्फ्यू लगाया है। इस अवधि के दौरान, कई जगहों पर लोगों की सीमित आवाजाही के कारण सड़कें सूनसान दिखाई दे रही है।

बाइट- वॉक्स पॉप (12.25 ANI LIVE)

वीओ-2

कोरोना महामारी के बढ़ते मामलों को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में 1 जून तक लॉकडाउन बढ़ा दिया है। महाराष्ट्र में प्रवेश करने वाले लोगों के लिए अब आरटी-पीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट देना जरुरी होगा जो कि राज्य में प्रवेश करने के 48 घंटे से पहले की न हो। महाराष्ट्र के बाद बिहार सरकार ने राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण की श्रृंखला तोड़ने के लिए लगाई लॉकडाउन जैसी पाबंदियों को 25 मई तक 10 दिन के लिए और बढ़ा दिया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अलीगढ़ और मथुरा में एकीकृत कोविड कमांड सेंटर का निरीक्षण किया। राज्य में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 2 लाख 4 हजार 658 है। अब तक कुल 13 लाख, 59 हजार 676 लोग इलाज करवाकर स्वस्थ हो चुके हैं और राज्य में रिकवरी दर 86% है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऑक्सीजन की आपूर्ति बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त किया।

 

बाइट: योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश

वीओ-3

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जाना, जहां पॉजिटिविटी रेट 14% पर आ गई है वहां कोरोना के नए मामले घटकर 10 हजार 400 रह गए हैं। मामलों में कमी के कारण अस्पतालों में बड़ी संख्या में बेड उपलब्ध हैं। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि अब ऑक्सीजन की मांग में कमी आई है।

 

बाइट: मनीष सिसोदिया, उप मुख्यमंत्री, दिल्ली

 

वीओ-4

राजस्थान में कोरोनवायरस के यू.के. प्रकार का मामला सामने आया है। राज्य में ग्रामीण क्षेत्रों में संक्रमण फैलने के साथ, अब जीनोम अनुक्रमण करने का निर्णय लिया गया है। हरियाणा में गांवों में डोर-टू-डोर टेस्टिंग की योजना बनाई जा रही है।

 

बाइट: डॉ. रघु शर्मा, स्वास्थ्य मंत्री, राजस्थान

बाइट: अनिल विज, गृह मंत्री, हरियाणा

 

वीओ-5

राज्य सरकारें अपने स्तर पर महामारी पर नजर रखने के लिए अपना काम कर रही हैं। उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती ग्रामीण क्षेत्रों में महामारी के प्रसार को रोकना है।

 

बाइट: जय प्रताप सिंह, स्वास्थ्य मंत्री, उत्तर प्रदेश

 

वीओ-6

जम्मू और कश्मीर में, स्थानीय प्रशासन ऑक्सीजन की आपूर्ति को पूरा करने के लिए चौबीसों घंटे काम कर रहा है।

 

बाइट: अटल डलू, वित्तीय आयुक्त, जम्मू और कश्मीर स्वास्थ्य विभाग

 

वीओ-7

 

स्टेरॉयड, एंटीबायोटिक दवाओं और आईसीयू में ज्यादा समय बीताने के कारण म्यूकोर्मोसिस कोरोना मरीजों की आंखों को संक्रमित कर रहा है। कोरोना ठीक होने के बाद भी यह समस्या उत्पन्न हो रही है। राज्य सरकारों ने इस खतरे से निपटने के लिए एजेंसियों को सतर्क कर दिया है। सूरत में, म्यूकोर्मोसिस के 40 से अधिक मामले सामने आए हैं।

बाइट: आशीष नाइक, उपायुक्त, स्वास्थ्य, सूरत नगर निगम

बाइट: विश्वास सारंग, स्वास्थ्य मंत्री, मध्य प्रदेश

 

वीओ-8

कई सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग भी महामारी से निपटने के लिए प्रयास कर रहे हैं। महाराष्ट्र के पुणे में ऑटो चालकों के एक समुदाय ने ऑटो को कोरोना रोगियों के लिए एम्बुलेंस में बदल दिया है। ऑटो-रिक्शा में ऑक्सीजन सिलेंडर लगाए गए हैं।

 

बाइट:

 

वीओ:

देश में कोरोना महामारी से निपटने में आम लोगों की भागीदारी काफी महत्वपूर्ण है। सभी लोगों को मास्क पहनना चाहिए और सामाजिक दूरी के मानदंडों का पालन करना चाहिए और इस महामारी को रोकना चाहिए।

ब्यूरो रिपोर्ट, डीडी न्यूज>

 

 

 

 

 

 

-- इज़रायल और हमास के बीच जारी संघर्ष में 83 फलस्तीनियों की मौत हुई है और 480 से ज्यादा लोग घायल हो गए है। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार मरने वालों में 17 बच्चे और 7 महिलाएं शामिल है। वहीं इज़रायल में 7 लोगों की मौत हुई है जिसमें गाजा सीमा पर गश्ती लगा रहा एक सैनिक शामिल और छह नागरिक शामिल है। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार मृतक नागरिकों में दो बच्चे और एक भारतीय कामागार शामिल है। हमास और इज़रायल के बीच जारी हवाई हमले में गुरुवार की सुबह इज़रायल ने गाजा सिटी के मध्य में स्थित एक छह मंजिला रिहायशी इमारत को गिरा दिया। इस बीच विश्व शक्तियों की तरफ से लगातार इज़रायल और फलस्तीनियों से हिंसक कार्रवाई रोकते हुए शांति बनाए रखने की अपील जारी है। क्रेमलिन की तरफ से जारी बयान में रुस के राष्ट्रपति ब्लादीमीर पुतिन और संयुक्त राष्ट्र के प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस ने दोनों पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की है। इस बीच इजरायल के कई शहरों में अरब और यहूदियों की भीड़ सड़कों पर आकर उपद्रव कर रही है, भीड़ ने कई वाहनों में आग लगा दी है। हिंसा के कारण इज़रायल के मुख्य हवाई अड्डों से उड़ाने भी निलंबित कर दी गई है। इस बीच इज़रायल ने गाजा सीमा पर अतिरिक्त सेना की तैनाती की है। इससे पहले इज़रायल ने अपने सभी सैनिकों की छुट्टी रद्द कर उन्हें तुरंत लौटने के आदेश दिए है। इस बीच दोनों पक्षों के बीच मध्यस्थता के लिए आए मिस्र के प्रतिनिधिमंडल ने तेल अवीव में इज़रायली पक्ष से बात की। इस प्रतिनिधिमंडल ने इससे पहले गाजा पट्टी में हमास के अधिकारियों से मुलाकात की थी।

(होल्ड)

< इज़रायल और हमास के बीच जारी संघर्ष में 83 फलस्तीनियों की मौत

दोनों पक्षों के बीच जारी हवाई हमलों में 480 से ज्यादा लोग घायल

इज़रायल में एक सैनिक, एक भारतीय सहित 7 लोगों की मौत

रुसी राष्ट्रपति और यूएन प्रमुख ने दोनों पक्षों से शांति की अपील की

इज़रायल के कई शहरों में अरब और यहूदी सड़क पर कर रहे उपद्रव

हिंसा के कारण इज़रायल के मुख्य हवाई अड्डों से उड़ानें निलंबित

इज़रायल ने गाजा सीमा पर अतिरिक्त सेना की तैनाती की

मिस्र के वार्ताकारों ने मध्यस्थता करते हुए दोनों पक्षों से बात की  >

 

 

 

वर्ष 2002 में फलस्तीनी विद्रोह बाद से पहली बार इजराइल में भी बड़े स्तर पर हिंसा छिड़ गयी है। कई शहरों में अरब और यहूदियों की भीड़ सड़कों पर आकर उपद्रव कर रही है, लोगों से बुरी तरह मारपीट कर रही है। भीड़ ने कई वाहनों में भी आग लगा दी। हिंसा के कारण देश के मुख्य हवाई अड्डे से उड़ानें भी निलंबित कर दी गयी है। इजराइल और गाजा के हमास शासकों के बीच संघर्ष 2014 की जंग से भी बड़े स्तर पर फैल चुका है। पहले संघर्ष फलस्तीन क्षेत्र और सीमा पर बसे इजराइली समुदायों वाले इलाके तक सीमित था लेकिन इस बार यह लड़ाई यरूशलम में शुरू हुई है।

बहरहाल, हमास और इजराइल के बीच जारी हवाई हमले से गाजा के लोगों की तकलीफ और बढ़ गयी है। सोमवार को रॉकेट दागे जाने के बाद से इजराइल ने गाजा सिटी में तीन बहुमंजिला इमारतों को गिरा दिया जिसमें हमास के भी दफ्तर थे।

 

 

No comments:

Post a Comment