14th MAY 2021
*GLOBAL AID
TO INDIA*
वीओ-1
देश में कोरोना
महामारी की दूसरी लहर के बीच अंतर्राष्ट्रीय सहायता का आना लगातार जारी है। इसी
कड़ी में शुक्रवार को यूरोपीय संघ के सहयोगियों से मदद मिली है। जर्मनी से 223
वेंटिलेटर, रेमडेसिविर की 25 हजार शीशियां
एवं अन्य चिकित्सा उपकरणों की खेप नई दिल्ली पहुंची। इसके अलावा नीदरलैंड से
रेमडेसिविर की 30 हजार शीशियां
तथा पुर्तगाल से रेमडेसिविर की 5 हजार 500 शीशियां पहुंची। यूरोपीय संघ के सहयोगियों
ने एक विमान के जरिए ये सारी सहायता भेजी है।
संयुक्त
अरब अमीरात ने एक बार फिर मदद का हाथ बढ़ाते हुए 5 लाख फेविपिराविर टेबलेट की
दूसरी खेप भेजी है। इससे पहले 11 मई को पहली खेप आई थी।
इसके
अलावा कजाकिस्तान ने भी सामरिक साझेदारी को गहरा बनाते हुए सहायता के तौर पर 56
लाख मास्क व रेस्पिरेटर भारत को भेजे हैं।
इसके
अलावा जिलिएड साइंसेज ने रेमडेसिविर की 29 हजार 514 शीशीयों की एक और खेप मुंबई
भेजी है। जिलिएड साइंसेज की तरफ से अब तक कुल 5 खेप के जरिए रेमडेसिविर की 3 लाख
64 हजार 709 शीशीयां भेजी जा चुकी है।
इससे
पहले शुक्रवार सुबह वायुसेना के विमान सिंगापुर से ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर चेन्नई
हवाई अड्डे पहुंचे। वायु सेना के चार विमानों के जरिए इन सिलेंडरों को लाया गया।
इससे पहले गुरुवार तड़के बारी-बारी से कोरिया के दो विमानों के जरिए 10 हजार रैपिड
टेस्टिंग किट और 100 निगेटिव प्रेशर कैरियर की खेप भारत पहुंची थी। कतर से भेजी गई
200 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, 40 वेंटिलेटर और 4300 रेमडेसिविर की शीशीयां की खेप
गुरुवार देर रात भारत पहुंची थी। इसी तरह कनाडा से भी 300 वेंटिलेटर की खेप
गुरुवार देर रात भारत पहुंची थी।
अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के तौर पर मिले चिकित्सा उपकरण कोरोना महामारी
की दूसरी लहर के खिलाफ लड़ाई में काफी काम आ रहे है। अमेरिका से 5 मई को मिले
ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र को दिल्ली स्थित झिलमिल के ईएसआईसी अस्पताल में लगाया गया
है, जिससे कि अस्पताल में ऑक्सीजन की उपलब्धता बढ़ी है।
बाइट- अस्पताल कर्मी, ईएसआईसी अस्पताल, झिलमिल, दिल्ली
इसी तरह वाराणसी के ईएसआईसी अस्पताल में इज़रायल से आए ऑक्सीजन
उत्पादन संयंत्र से ऑक्सीजन सिलेंडर पर निर्भरता कम करने में मदद मिली है। 8 मई को
इज़रायल से मिले तीन संयंत्रों में एक संयंत्र इस अस्पताल में लगा था।
बाइट- डॉ. अभिलाष, ईएसआईसी अस्पताल, वाराणसी
अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के तौर पर अमेरिका, यूरोपीय संघ और एशियाई सहयोगियों की
तरफ से चिकित्सा सहायता के रूप में वेंटिलेटर, श्वसन संबंधी उपकरण,
रेमडेसिविर एवं अन्य दवाओं आदि मिलना जारी है। *27 अप्रैल से 13 मई
के बीच अलग-अलग देशों और संगठनों से अंतर्राष्ट्रीय सहायता के रुप में भारत को
कोविड-19 चिकित्सा आपूर्ति के तौर पर कुल 10 हजार 796 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, 12 हजार
269 ऑक्सीजन सिलेंडर, 19 ऑक्सीजन संयंत्र, 6 हजार 497 वेंटिलेटर या बाई पैप, लगभग 4.2 लाख रेमडेसिविर के वायल
मिले है।* इसी क्रम में ऑस्ट्रेलिया से 1056
वेंटिलेटर, 60 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और अन्य आवश्यक आपूर्ति की खेप भेजी गई है सिडनी
से भेजी गई सहायता जल्द ही भारत पहुंचेगी।
ब्यूरो रिपोर्ट, डीडी न्यूज़।
< कोविड-19: भारत
को अंतर्राष्ट्रीय मदद मिलना लगातार जारी
यूएई से 5 लाख फेविपिराविर टेबलेट की दूसरी खेप पहुंची
जिलिएड
साइंसेज ने 29,514 रेमडेसिविर वायल की खेप भेजी
यूरोपीय
संघ के देशों से भी वेंटिलेटर, चिकित्सा उपकरण व दवाएं पहुंची
जर्मनी
ने 223 वेंटिलेटर और रेमडेसिविर की 25,000 वायल भेजी
नीदरलैंड
से रेमडेसिविर की 30,000 और
पुर्तगाल 5500 वायल
पहुंची
कजाकिस्तान
ने 56 लाख मास्क/रेस्पिरेटर भेजे
सिंगापुर
से वायुसेना के 4 विमान सिलेंडर लेकर चेन्नई पहुंचे
कोरिया,
कतर और कनाडा से चिकित्सा उपकरणों व दवा की खेप पहुंची
अमेरिका
व इज़रायल से भेजे गए ऑक्सीजन संयंत्र से ऑक्सीजन की उपलब्धता बढ़ी
ऑस्ट्रेलिया
से वेंटिलेटर और ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की खेप जल्द भारत पहुंचेगी >
GoI receiving international aid of #COVID19
medical supplies from different countries/orgs. 10,796 Oxygen Concentrators;
12,269 Oxygen Cylinders; 19 Oxygen Plants; 6,497 ventilators/Bi PAP; around 4.2
Lakh Remdesivir vials delivered/dispatched from 27 April-13 May: Govt of India
27
अप्रैल से 13 मई के बीच अलग-अलग देशों और संगठनों से अंतर्राष्ट्रीय सहायता के रुप
में भारत को कोविड-19 चिकित्सा आपूर्ति के तौर पर कुल 10 हजार 796 ऑक्सीजन
कंसंट्रेटर, 12 हजार 269 ऑक्सीजन सिलेंडर, 19 ऑक्सीजन संयंत्र, 6 हजार 497
वेंटिलेटर या बीआई पीएपी, लगभग
4.2 लाख रेमडेसिविर के वायल मिले है।
अंतर्राष्ट्रीय
स्तर पर संघर्ष विराम के प्रयासों के बावजूद इज़रायल और हमास के बीच युद्ध की
आशंका बढ़ती जा रही है।ल
इजराइल
ने उत्तरी गाजा में उग्रवादी सुरंगों के व्यापक जाल को नष्ट करने की कवायद में
शुक्रवार तड़के अपने तोपखाने से भारी गोलाबारी की जिसके बाद कई फलस्तीनियों ने
अपने बच्चों और सामान के साथ यह इलाका छोड़ दिया। हमले में एक ही परिवार के छह
सदस्य अपने घर में मारे गए।
इजराइल
ने इस्लामिक उग्रवादी संगठन हमास से लड़ने के लिए गाजा सीमा पर बड़ी संख्या में
सैनिकों को भेजा है और 9,000 सैनिकों को तैयार रहने को कहा है। गाजा पर हमास का
कब्जा है।
फलस्तीनी
उग्रवादियों ने करीब 1,800 रॉकेट दागे और सेना ने 600 से अधिक हवाई हमले
किए जिसमें कम से कम तीन इमारतें ध्वस्त हो गईं।
अंतरराष्ट्रीय
स्तर पर संघर्ष विराम के प्रयासों के बावजूद इजराइल और हमास के बीच युद्ध की आशंका
बढ़ती जा रही है।
इजराइल
में चौथी रात भी साम्प्रदायिक हिंसा होने के बाद लड़ाई और तेज हो गई। यहूदी और अरब
समूहों में लॉड शहर में झड़पें हुई। पुलिस की मौजूदगी बढ़ाने के आदेश देने के
बावजूद झड़पें हुईं।
गाजा
शहर के बाहरी इलाकों में विस्फोटों के कारण आसमान में धुएं का गुबार देखा गया।
उत्तरी
गाजा पट्टी में रफात तनानी, उनकी गर्भवती पत्नी और चार बच्चे इजराइल के हमले
में मारे गए। रफात के भाई फादी ने बताया कि जब हमला हुआ तब रफात और उनका परिवार
सोने जा रहा था। हमले में इमारत के मालिक और उनकी पत्नी की भी जान चली गई।
यह
लड़ाई सोमवार को शुरू हुई जब यरुशलम को बचाने का दावा करने वाले हमास ने लंबी दूरी
के रॉकेट दागने शुरू किए। इजराइल ने जवाबी कार्रवाई करते हुए कई हवाई हमले किए।
तब से
इजराइल ने गाजा में सैकड़ों ठिकानों को निशाना बनाया है। गाजा उग्रवादियों ने
इजराइल में करीब 2,000 रॉकेट दागे जिससे देश के दक्षिण क्षेत्र में
जनजीवन ठप हो गया। तेल अवीव शहर को निशाना बनाते हुए भी कई रॉकेट दागे गए।
गाजा के
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि हमलों में 119 लोग मारे गए जिनमें 31 बच्चे और 19 महिलाएं शामिल हैं
जबकि 830 लोग
घायल हो गए। हमास और इस्लामिक जिहाद उग्रवादी समूह ने 20 लोगों के मारे जाने
की पुष्टि की है। हालांकि इजराइल ने कहा कि संख्या इससे कहीं अधिक है। इजराइल में
सात लोगों की मौत हो गई जिनमें छह साल का लड़का और एक सैनिक शामिल हैं।
गाजा
सिटी के बाहरी हिस्से में, इजराइल के साथ लगने वाली उत्तरी और पूर्वी सीमा
के करीब रह रहे कई फलस्तीनी शुक्रवार को गोलाबारी और बम हमलों के कारण अपने बच्चों
और सामान को लेकर वहां से चले गए। शहर में ये लोग ट्रकों में बैठ कर, पैदल या अन्य पशुओं
पर बैठ कर, संयुक्त
राष्ट्र द्वारा संचालित स्कूलों में पहुंचे।
कुल 13
बच्चों
सहित अपने परिवार के 19 सदस्यों के साथ यहां पहुंची हेदैया मारूफ ने कहा
‘‘हम तो रात को निकलने वाले थे लेकिन इजराइली विमानों की बमबारी की वजह से हमें
सुबह का इंतजार करना पड़ा। बच्चे बहुत घबरा गए और चीख रहे थे। हमें उनके लिए डर लग
रहा था।’’
इजराइली
प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने लड़ाई जारी रखने का आह्वान करते हुए एक बयान
में कहा, ‘‘मैंने
कहा था कि हमास से बहुत भारी कीमत वसूल करेंगे। हम यही कर रहे हैं और भारी बल के
साथ यही करते रहेंगे।’’
अमेरिका
के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि उन्होंने लड़ाई खत्म करने को लेकर नेतन्याहू से
बात की है लेकिन साथ ही इजराइली नेता का समर्थन भी किया।
हमास ने
भी पीछे हटने का कोई संकेत नहीं दिया है। उसने दिन भर कई रॉकेट दागे। हमास ने कहा
कि उसने गाजा से सबसे शक्तिशाली रॉकेट अयाश दागे। उसने दो ड्रोन भी छोड़े जिसे
इजराइल ने फौरन मार गिराया।
हमास के
सैन्य प्रवक्ता अबू उबेदा ने कहा कि उनका समूह जमीनी आक्रमण से डरा नहीं है।
उन्होंने कहा कि किसी भी आक्रमण से सैनिकों को मारने या बंधक बनाने की आशंका
बढ़ेगी।
यह
संघर्ष ऐसे वक्त चल रहा है जब मुस्लिमों के लिए रमजान का पवित्र महीना खत्म होने
के बाद ईद मनायी जा रही है।
-- --
इज़रायल और हमास के बीच जारी संघर्ष में 83 फलस्तीनियों की मौत हुई है और 480 से
ज्यादा लोग घायल हो गए है। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार मरने वालों में
17 बच्चे और 7 महिलाएं शामिल है। वहीं इज़रायल में 7 लोगों की मौत हुई है जिसमें
गाजा सीमा पर गश्ती लगा रहा एक सैनिक शामिल और छह नागरिक शामिल है। स्वास्थ्य
अधिकारियों के अनुसार मृतक नागरिकों में दो बच्चे और एक भारतीय कामागार शामिल है।
हमास और इज़रायल के बीच जारी हवाई हमले में गुरुवार की सुबह इज़रायल ने गाजा सिटी
के मध्य में स्थित एक छह मंजिला रिहायशी इमारत को गिरा दिया। इस बीच विश्व
शक्तियों की तरफ से लगातार इज़रायल और फलस्तीनियों से हिंसक कार्रवाई रोकते हुए
शांति बनाए रखने की अपील जारी है। क्रेमलिन की तरफ से जारी बयान में रुस के
राष्ट्रपति ब्लादीमीर पुतिन और संयुक्त राष्ट्र के प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस ने
दोनों पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की है। इस बीच इजरायल के कई शहरों में
अरब और यहूदियों की भीड़ सड़कों पर आकर उपद्रव कर रही है, भीड़ ने कई
वाहनों में आग लगा दी है। हिंसा के कारण इज़रायल के मुख्य हवाई अड्डों से उड़ाने
भी निलंबित कर दी गई है। इस बीच इज़रायल ने गाजा सीमा पर अतिरिक्त सेना की तैनाती
की है। इससे पहले इज़रायल ने अपने सभी सैनिकों की छुट्टी रद्द कर उन्हें तुरंत
लौटने के आदेश दिए है। इस बीच दोनों पक्षों के बीच मध्यस्थता के लिए आए मिस्र के
प्रतिनिधिमंडल ने तेल अवीव में इज़रायली पक्ष से बात की। इस प्रतिनिधिमंडल ने इससे
पहले गाजा पट्टी में हमास के अधिकारियों से मुलाकात की थी।
(होल्ड)
*ISRAEL-GAZA CONFLICT*
-
इज़रायल और हमास के बीच जारी संघर्ष के पांचवें दिन आज इज़रायल ने उत्तरी गाजा में
उग्रवादी सुरंगों के व्यापक जाल को नष्ट करने के लिए भारी गोलाबारी की, जिसमें तीन
बच्चों सहित 13 लोगों की मौत हो गई। गाजा सिटी के बाहरी हिस्से में,
इज़रायल
के साथ लगने वाली उत्तरी और पूर्वी सीमा के करीब रह रहे कई फलस्तीनी अपने बच्चों और सामान के साथ
इस इलाके को छोड़कर जा चुके हैं। हमास ने भी येरुशलम और तेल अवीव शहर को निशाना
बनाते हुए कई रॉकेट दागे। इस संघर्ष में अब तक गाजा में 31 बच्चों और 20 महिलाओं
समेत 122 लोगों की मौत हो चुकी है और 900 अन्य लोग घायल हुए है। वहीं इजरायली
अधिकारियों के अनुसार इज़रायल में एक सैनिक सहित आठ लोगों की मौत हुई है जिसमें एक
भारतीय कामगार भी शामिल है। इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने लड़ाई
जारी रखने का आह्वान करते हुए बयान जारी किया है। वहीं हमास ने भी पीछे हटने का
कोई संकेत नहीं दिया है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने दोनों पक्षों से
तत्काल संघर्षविराम कर वार्ता शुरु करने की अपील की है। लेकिन अंतर्राष्ट्रीय स्तर
पर किए जा रहे कूटनीतिक प्रयासों और मिस्र की अगुवाई में किए जा रहे मध्यस्थता के
प्रयासों का कोई असर नहीं दिखाई दे रहा है। इस बीच अमेरिकी दूत के भी इज़रायल
पहुंचने का कार्यक्रम है और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद इस क्षेत्र में बढ़ती
हिंसा पर रविवार को चर्चा करेगा।
(होल्ड)
-- वहीं
इज़रायल के कई शहरों में यहूदियों और अरबों के बीच हिंसा जारी है। तेल अवीव, लॉड
और अन्य शहरों में पुलिस की लोगों के साथ रात भर झड़प होती रही। इज़रायली पुलिस
प्रवक्ता के अनुसार अब तक करीब 750 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। देश के
भीतर जारी हिंसा को लेकर राष्ट्रपति ने देश में गृह युद्ध की चेतावनी दी है।
(होल्ड)
< इज़रायल और हमास के
बीच पांचवें दिन संघर्ष जारी
इज़रायल
ने उत्तरी गाजा में सुरंगों को नष्ट करने के लिए भारी गोलाबारी की
इज़रायल
की गोलाबारी में 3 बच्चों सहित 13 लोगों की मौत हुई
जारी
संघर्ष में अब तक 122 लोगों की मौत, 900 अन्य लोग घायल
इज़रायली
अधिकारियों के अनुसार एक सैनिक सहित आठ नागरिकों की मौत
इज़रायल
और हमास ने पीछे हटने के कोई संकेत नहीं दिए
वैश्विक
कूटनीतिक प्रयासों का कोई असर नहीं
संयुक्त
राष्ट्र सुरक्षा परिषद रविवार को बढ़ती हिंसा पर करेगा चर्चा
इज़रायल
के कई शहरों में यहूदी-अरब हिंसा जारी
इज़रायल
के राष्ट्रपति ने देश के भीतर जारी हिंसा पर गृहयुद्ध की चेतावनी दी >
-- इस बीच
विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन ने रॉकेट हमले में मारी गई केरल की सौम्या संतोष
के शव को इज़रायल से दिल्ली होते हुए कल केरल पहुंचने की जानकारी दी।
(होल्ड)
संयुक्त
राष्ट्र रविवार
अमेरिकी
दूत
मध्यस्थता
के प्रयास बेनतीजा
कूटनीतिक
प्रयासों का कोई अस नहीं
119 लोग
गाजा में मरे
इजरायल
में 9 लोग मरे
No comments:
Post a Comment