16 MAY
-- आईएसआईएस और हिज्ब-उत-तहरीर जैसे
आतंकी संगठन की विचारधारा की वकालत करने के आरोपी मोहम्मद इकबाल की ओर से की गई आपत्तिजनक फेसबुक पोस्ट के बाद राष्ट्रीय जांच
एजेंसी ने तमिलनाडु के मदुरई में चार जगहों पर छापेमारी की। छापे के दौरान एनआईए
को 16 डिजिटल सबूत मिले।
< आपत्तिजनक फेसबुक पोस्ट के बाद एनआईए
की मदुरई में छापेमारी >
-- सीबीआई ने
अहमदाबाद से सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन के दो मेडिकल डिवाइस
अधिकारियों को 3.50 लाख रुपये की
घूस से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया है। उनके पास से 25 लाख रुपये नकद
बरामद हुआ है।
< सीबीआई ने सीडीएससीओ के दो अधिकारी को
घूस लेते हुए गिरफ्तार किया >
-- जम्मू एवं
कश्मीर के शोपियां जिले के तुर्कावंगम गांव में आतंकवादियों ने सेना के एक वाहन के
पास कम तीव्रता का आईईडी विस्फोट किया। विस्फोट से किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ।
तलाशी के लिए इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।
< शोपियां में आईईडी विस्फोट, कोई हताहत
नहीं >
-- पूर्व मध्य
रेलवे के तहत आने वाले झारखंड राज्य के हजारीबाग टाउन रेलवे स्टेशन पर वाई-फाई
सेवा आज से शुरु हुई। इसके साथ ही वाई-फाई सुविधा से लैस रेलवे स्टेशनों की संख्या
देश मे 6,000 पर पहुंच गई है।
< हजारीबाग स्टेशन वाई-फाई सुविधा वाला 6,000वां
स्टेशन >
18 MAY 2021
18 May 2021
*NATIONAL WRAP*
-- केरल
में मुख्यमंत्री पिनराई विजयन 20 मई को 21 सदस्यीय मंत्रिमंडल के साथ शपथ ग्रहण
करेंगे। नए मंत्रिमंडल में बड़ा बदलाव किया जा रहा है। नई सरकार में पिछली सरकार
में मंत्री रहे सभी चेहरों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। इस सूची में
स्वास्थ्य मंत्री रही के. के. शैलजा का नाम भी है। वहीं, पूर्व सांसद और
नवनिर्वाचित विधायक एम. बी. राजेश को विधानसभा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
< केरलः विजयन
मंत्रिमंडल में बड़ा बदलाव, सभी पुराने मंत्री बाहर > TELEGRAM 1:59 PM
-- राजस्थान में
कांग्रेस विधायक हेमाराम चौधरी ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया।
गुड़ामालानी विधानसभा सीट से विधायक हेमाराम चौधरी ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी.
जोशी को इस्तीफा भेजा। वरिष्ठ नेता हेमाराम चौधरी लंबे समय से पार्टी से नाराज चल
रहे थे।
< राजस्थानः विधायक
हेमाराम चौधरी ने इस्तीफा दिया > TELEGRAM 4:44 PM RESIGNATION LETTER/ 5:03 PM- STILL
-- पश्चिम बंगाल में भाजपा के दो कार्यकर्ताओं की हत्या
की जांच के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को नोटिस जारी किया। दोनों
कार्यकर्ताओं की हत्या मतगणना के दिन हुई थी। दोनों के परिवार वालों ने सीबीआई या
विशेष जांच दल से हत्या की जांच कराने की मांग की थी। सुप्रीम कोर्ट अगले मंगलवार
को सुनवाई करेगी।
< सुप्रीम कोर्ट ने प. बंगाल सरकार को नोटिस जारी किया > TELEGRAM 2:46 PM SC FILE
-- पहलवान
सागर धनखड़ की हत्या से जुड़े मामले में आरोपी ओलंपिक
विजेता पहलवान सुशील कुमार की अग्रिम जमानत याचिका को रोहिणी कोर्ट ने खारिज किया।
इस मामले में आरोपी सुशील कुमार फरार चल रहे हैं।
< पहलवान सुशील कुमार
की अग्रिम जमानत याचिका खारिज > WA PACKAGING 5:14 PM, STILL – SUSHIL KUMAR
-- भाजपा
के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री चमन लाल गुप्ता का लंबी बीमारी के बाद
जम्मू के गांधीनगर स्थित उनके निवास पर निधन हो गया। वे 87 साल के थे। कुछ दिन
पहले कोरोना संक्रमित हुए थे, लेकिन सफल उपचार के बाद घर लौटे थे। प्रधानमंत्री
मोदी सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने चमन लाल गुप्ता के निधन पर शोक जताया।
< पूर्व केंद्रीय
मंत्री चमन लाल गुप्ता का निधन, पीएम ने दुःख जताया > TELEGRAM 12:19 PM
-- छत्तीसगढ़ में रायपुर से झारखंड के गढ़वा जा रही
यात्री बस उदयपुर थाना क्षेत्र के गुमगा गांव के नजदीक अनियंत्रित होकर खाई में
गिर गई। इस हादसे में 20 यात्री घायल हो गए। घायलों को नजदीक के सामुदायिक
स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
< छत्तीसगढ़ः उदयपुर
में बस खाई में गिरी, 20 घायल > ANI SELECT 12:56 PM
-- महाराष्ट्र के
भिवंडी में विस्फोटकों का एक बड़ा जखीरा जब्त किया गया। ठाणे पुलिस की अपराध शाखा
ने 12 हजार जिलेटिन की छड़ों और 3 हजार आठ डेटेनेटरों को छापा मारकर जब्त किया।
कोर्ट ने आरोपी को 22 मई तक पुलिस हिरासत में भेजा।
< महाराष्ट्रः भिवंडी
से विस्फोटको का बड़ा जखीरा जब्त > TELEGRAM 4:19 PM
-- विश्व प्रसिद्ध
बदरीनाथ धाम के कपाट वैदिक मंत्रोच्चार और शास्त्रोक्त विधि-विधान के साथ खोले गए।
इस अवसर पर कुछ लोगों ने अखंड ज्योति के दर्शन किए। इसके साथ ही अब चारों धाम के
कपाट खोले जा चुके हैं। ग्रीष्मकाल में निरंतर भगवान बदरीविशाल की पूजा अर्चना
होगी।
< बदरीनाथ धाम के कपाट
खुले > SHOTS-WA PACKAGING
GROUP- 8:52 AM
पंचायती राज मंत्रालय ने कोविड-19 महामारी का
मुकाबला करने में ग्रामीण भारत की कमजोरियों को दूर करने की तैयारी की
एडवाइजरी के अंतर्गत ग्रामीण समुदायों में जागरूकता बढ़ाने के लिए वृहत
स्तर पर संवाद अभियान भी शामिल
कोविड-19 से निपटने की गतिविधियों में राज्यों को पंचायतों के
निर्वाचित प्रतिनिधियों का इस्तेमाल करने की सलाह भी दी गई
-- सरकार ने कहा कि देश के ग्रामीण इलाकों में कोरोना
महामारी से प्रभावी तरीके से निपटने के लिए पंचायतों व ग्रामीण स्थानीय निकायों को उचित रुप से संवेदनशील बनाए जाने की जरुरत है। पिछले साल अलग-अलग उपाय कर
गांवों में महामारी को फैलने से रोका गया था। इस बार भी कोविड महामारी की रोकथाम
के लिए वित्त मंत्रालय ने पंचायती राज मंत्रालय की अनुशंसा पर 25 प्रदेशों को ग्रामीण स्थानीय निकायों के अनुदान हेतु 8,923.8 करोड़ रुपये जारी किए है। पंचायती राज मंत्रालय ने कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए पंचायतों के मार्गदर्शन हेतु एडवाइजरी जारी की
है। एडवाइजरी में महामारी से संबंधित झूठी धारणाओं और अंधविश्वास को दूर करने की
जरुरत पर बल दिया गया और स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी उपायों पर जोर देने और
इसके प्रचार-प्रसार को कहा गया। ग्रामीण समुदायों में जागरुकता बढ़ाने के लिए
पंचायत प्रतिनिधि सहित अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं को स्थानीय समुदाय अभियान के
लिए आगे लाने की बात कही गई। इन्हें फिंगर ऑक्सी-मीटर, एन-95 मास्क, इंफ्रारेड थर्मल स्कैनिंग जैसे उपकरण प्रदान करने को कहा
गया। साथ ही समय पर टेस्टिंग/टीकाकरण केंद्रों, डॉक्टरों, अस्पताल के बिस्तरों आदि के बारे में बताने पर जोर दिया
गया। पंचायत कार्यालयों, स्कूलों, सामान्य सेवा केंद्रों आदि में उपलब्ध आईटी बुनियादी ढांचे के लाभ उठाने की
बात कही गई। पंचायतों में घरों को होम क्वारंटाइन के रुप में सुधारने औऱ लौटने
वाले मजदूरों के लिए विशिष्ट क्वारंटाइन केंद्र स्थापित किया जा सकता है। परामर्श
के तहत टीकाकरण अभियान की सुविधा के लिए पंचायतों को नामित किया जा सकता है। साथ
ही आजीविका की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए राहत और पुनर्वास उपाय करने को कहा
गया है।
(होल्ड)
< FF
GFX
हेडर- गांवों में कोरोना महामारी की
रोकथाम
सब-हेडर-
पंचायती राज मंत्रालय की एडवाइजरी
पंचायतों व
ग्रामीण स्थानीय निकायों को संवेदनशील बनाए जाने की जरुरत
पिछले
साल अलग-अलग उपायों से गांवों में महामारी को फैलने से रोका
वित
मंत्रालय ने 25 प्रदेशों के स्थानीय निकाय के लिए 8,923.8 करोड़ रु. जारी किए
पंचायती
राज मंत्रालय की अनुशंसा पर वित्त मंत्रालय ने राशि की जारी
कोविड-19 महामारी से निपटने के
लिए पंचायतों को एडवाइजरी जारी
महामारी से संबंधित झूठी धारणाओं और अंधविश्वास को दूर
करने की जरुरत
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी उपायों पर जोर देना
जरुरी
पंचायत प्रतिनिधि सहित अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं को
स्थानीय समुदाय अभियान के लिए आगे लाना
फिंगर ऑक्सी-मीटर, एन-95 मास्क, इंफ्रारेड थर्मल स्कैनिंग जैसे उपकरण प्रदान करना
समय पर टेस्टिंग/टीकाकरण केंद्रों, डॉक्टरों, अस्पताल के बिस्तरों आदि के बारे में बताना
पंचायत कार्यालयों, स्कूलों, सामान्य सेवा केंद्रों आदि में उपलब्ध आईटी बुनियादी ढांचे का लाभ उठाना
पंचायतों में घरों को होम क्वारंटाइन के रुप में सुधार
सकते हैं
लौटने वाले मजदूरों के लिए विशिष्ट क्वारंटाइन केंद्र स्थापित
कर सकते हैं
टीकाकरण अभियान की सुविधा के लिए पंचायतों को नामित किया
जा सकता है
आजीविका की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए राहत और पुनर्वास उपाय करना >
21 MAY 2021
21 MAY
*SUNDERLAL BAHUGUNA*
-- प्रसिद्ध
पर्यावरणविद और चिपको आंदोलन के नेता सुंदरलाल बहुगुणा का ऋषिकेश में निधन हो गया।
वे 94 वर्ष के थे। कोरोना संक्रमण की वजह से ऋषिकेश के एम्स में भर्ती थे।
सुंदरलाल बहुगुणा के निधन पर राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री सहित कई
अन्य नेताओं ने शोक व्यक्त किया।
(होल्ड-अपसाउंड)
वीओ-1
9 जनवरी
1927 को उत्तराखंड के टिहरी जिले में जन्मे सुंदरलाल बहुगुणा को चिपको आंदोलन का
प्रणेता माना जाता है। उनका मानना था पेड़ों को काटने के बजाए उन्हें लगाना हमारे
जीवन के लिए महत्वपूर्ण है। इसलिए उन्होंने सत्तर के दशक में गढ़वाल हिमालय में
पेड़ों को काटने के विरोध में आंदोलन की शुरुआत की। 1974 में चमोली जिले में जब ठेकेदार पेड़ों को काटने पहुंचे तो ग्रामीण
महिलाएं पेड़ों से चिपककर खड़ी हो गई। आंदोलन को बढ़ता देख तत्कालीन सरकार ने 15
साल तक पेड़ो को काटने पर रोक लगा दी। पद्मविभूषण तथा कई अन्य पुरस्कारों से
सम्मानित बहुगुणा ने टिहरी बांध निर्माण का भी बढ़-चढ़ कर विरोध किया और 84 दिन लंबा अनशन भी रखा था । टिहरी बांध के निर्माण के आखिरी चरण तक उनका
विरोध जारी रहा । वे हिमालय में होटलों के
बनने और लक्जरी टूरिज्म के भी मुखर विरोधी थे। इसके अलावा मंदिरों में दलितों के
प्रवेश, शराब दुकान खोलने के विरोध में भी प्रदर्शन और अनशन किया। महात्मा गांधी
के अनुयायी रहे बहुगुणा ने हिमालय और पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता फैलाने के
लिए कई बार पदयात्राएं कीं ।
वृक्षमित्र के नाम से विश्व प्रसिद्ध
सुंदरलाल बहुगुणा ने निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा
कि .... ‘सुंदरलाल बहुगुणा का निधन संरक्षण के
क्षेत्र में एक गौरवशाली अध्याय का अंत है। पद्म विभूषण से सम्मानित वे मूल रुप से
गांधीवादी थे। अपने आप में किंवदंती, उन्होंने संरक्षण को एक जन आंदोलन बना दिया।
उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाए।
उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने ट्वीट संदेश में कहा कि...
वयोवृद्ध पर्यावरण संरक्षक, हिमालय के पर्यावरण की रक्षा के लिए चिपको आंदोलन के
प्रणेता, सुंदरलाल बहुगुणा जी के निधन से एक युग का अंत हो गया। उनका निधन समाज के
लिए अपूरणीय क्षति है। पुण्यात्मा को मेरी विनम्र श्रद्धांजलि। उनके परिजनों और
सहयोगियों के प्रति हार्दिक संवेदना। ओम शांति।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्वीट संदेश में कहा- श्री
सुंदरलाल बहुगुणा का निधन हमारे देश के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने प्रकृति के
साथ सद्भाव में रहने के हमारे सदियों पुराने लोकाचार को प्रकट किया। उनकी सादगी और
करुणा की भावना को कभी भूलाया नहीं जा सकेगा। मेरे विचार उनके परिवार और कई
प्रशंसकों के साथ है। ओम शांति।
गृह मंत्री अमित शाह ने
ट्वीट संदेश में कहा कि - वृक्षमित्र सुंदरलाल बहुगुणा जी के जीवन का एक-एक क्षण
प्रकृति को समर्पित रहा। पर्यावरण की रक्षा के प्रति उनका संघर्ष व समर्पण हमें
प्रकृति के प्रति अपने कर्तव्य का वहन करने की प्रेरणा देता है। उनका निधन देश के
लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को सद्गति प्रदान करें। ॐ शांति।
इसके अलावा उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और मुख्यमंत्री
तीरथ सिंह रावत ने भी सुंदरलाल बहुगुणा के निधन को उत्तराखंड के लिए ही नहीं पूरे
देश के अपूरणीय क्षति बताया।
ब्यूरो रिपोर्ट, डीडी न्यूज़।
COVID STATES
वीओ-1
< 6 WIN-
प्रयागराज
SRINAGAR LOCKDOWN
( ANI 09:34)
PRAYAGRAJ LOCKDOWN (ANI SELECT 08:52 AM)
BHOPAL CORONA CURFEW ( ANI 09: AM)
KALABURGI LOCKDOWN (ANI SELECT 11:19 AM)
KOCHI LOCKDWON (ANI SELECT 09:14 AM)
UP CM LAKHIMPURI KHERI (ANI SELECT 13:13,14:58) PC
(ANI SELECT 13:46)
UP CM COVID MEET ( ANI SELECT 10:12 AM)
DELHI HEALTH MINISTER SATYENDRA JAIN (ANI 11:17 AM)
MP CM DIST. ADMINISTRATION ( ANI SELECT 16:19)
MP CM RURAL PUBLIC REPS. (ANI SELECT 12:02 PM)
MUMBAI VACCINATION CENTRE LAUNCH ( ANI 14:31)
MAHA DY. CM ON COVID (ANI SELECT 15:06)
GOA CM ( ANI SELECT 16:10)
KARNATAKA DY. CM CN ASHWATHNARYAN (ANI 16:24)
CHHATTISGARH HEALTH MIN T S SINGH DEO ( ANI SELECT
16:01)
ASSAM HEALTH MINISTER KESHAV MAHANT ( ANI SELECT
15:54)
HARYANA HEALTH MINISTER ANIL VIJ ( ANI 8:20 AM)
RAJASTHAN HEALTH MINISTER RAGHU SHARMA ( ANI 8:00 AM)
GHAZIABAD DRIVE-IN VACCINATION (ANI 15:15 )
PANCHKULA DRIVE-THRU VACCINATION ( ANI SELECT 13:04)
*BLACK FUNGUS*
हेडर- *क्या है ब्लैक फंगस?*
ब्लैक फंगस या म्यूकोरमाइकोसिस एक फंगल इंफेक्शन है
खासतौर पर उन्हें संक्रमित करता हो जो किसी बीमारी के वजह से दवा पर
है
इम्यून सिस्टम किसी बीमारी या इलाज की वजह से कमजोर होने वालों को
होता है
हवा में मौजूद फंगस ऐसे लोगों में पहुंचकर संक्रमित करता है
हेडर- *ब्लैक फंगस के लक्षण*
आम लक्षण नाक का बंद हो जाना
नाक की ऊपरी परत पर पपड़ी जम जाना
आंखों में दर्द और धुंधला दिखाई देना
बुखार, सिरदर्द, खांसी
सांस लेने में परेशानी
खून की उल्टी और मानसिक बीमारी
हेडर- *ब्लैक फंगस का इन्हें है ज्यादा खतरा*
जिनको अनियंत्रित मधुमेह हो
स्टेरॉयड ले रहे हों
लंबे समय तक आईसीयू में रहे हों
किसी तरह का ट्रांसप्लांट हुआ हो
वोरिकोनाजोल थेरेपी ली हो
हेडर- *ब्लैक फंगस से कैसे करें बचाव*
धूल-मिट्टी भरी जगहों पर जाएं तो मास्क जरुर पहनें
बागवानी या मिट्टी से जुड़े काम के समय जूता और पूरे कपड़े पहने
व्यक्तिगत साफ-सफाई का ध्यान रखें, रोजाना नहाएं
हेडर- *ब्लैक फंगस से बचाव में इन बातों का रखे ध्यान*
खून में ग्लूकोज की मात्रा नियंत्रित रखें
कोविड ठीक होने पर मधुमेह रोगी ब्लड ग्लूकोज पर नजर रखें
स्टेरॉयड डॉक्टर की सलाह पर ही ले
ऑक्सीजन थेरेपी के लिए साफ व स्टेराइल पानी का उपयोग करें
एंटीबॉयोटिक दवाओं का सोच-समझकर उपयोग करें
No comments:
Post a Comment