26 JAN
*UKRAINE
UPDATE VO*
वीओ-1
(3203)
रूस और यूक्रेन की सीमा पर जारी तनाव के बीच अमेरिका ने
पूर्वी यूक्रेन को लेकर रूस की मांगों का लिखित जवाब दिया। ये दस्तावेज रूस में
अमेरिकी राजदूत जॉन सुलिवन ने खुद अमेरिकी अधिकारियों को सौंपे हैं। साथ ही
अमेरिका ने रूस की उस मांग को खारिज कर दिया जिसमें उसने अमेरिका से यूक्रेन को
नाटो में शामिल नहीं करने का लिखित आश्वासन मांगा था। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने कहा कि अब जब
दस्तावेज रूस को मिल गए हैं तो गेंद उनके पाले में है।
(3204)
बाइट- एंटनी ब्लिंकेन, विदेश मंत्री, अमेरिका
((हमने एक
कूटनीतिक रास्ता तैयार किया है। रूस अगर अधिक आक्रमक होता है तो हमने इसके लिए
गंभीर परिणाम तय किए है। हम यूक्रेन की सुरक्षा और अर्थव्यवस्था के लिए और अधिक
समर्थन के साथ आगे बढ़े हैं। हम और हमारे सहयोगी और भागीदार सभी मुद्दों पर एकजुट
हैं। अब ये रूस पर निर्भर करता है कि वह क्या जवाब देता है। हम किसी भी तरह से
तैयार हैं।)
वीओ-2
(3147)
इस बीच रूस ने बेलारूस में अतिरिक्त सैनिकों
के अलावा अत्याधुनिक हथियार की तैनाती की है। इस पर नाटो के महासचिव जेन्स
स्टोलटेनबर्ग ने ब्रसेल्स में प्रेस वार्ता के दौरान रूस से तुरंत तनाव कम करने का
आह्वान किया है।
बाइट- जेन्स स्टोलटेनबर्ग, महासचिव, नाटो
(हम रूस से एक बार फिर से तनाव की स्थिति को
तुरंत समाप्त करने का आह्वान करते हैं। नाटो का दृढ़ विश्वास है कि तनाव और असहमति
को बातचीत और कूटनीति के माध्यम से हल किया जाना चाहिए, न कि बलपूर्वक तरीके से। )
वीओ-3
(3209)
रूस और यूक्रेन के बीच जारी तनाव के बीच
दोनों देशों के वार्ताकार पूर्वी यूक्रेन में संघर्षविराम बनाए रखने पर सहमत हुए। रूस,
यूक्रेन, फ्रांस और जर्मनी के राजनीतिक सलाहकारों की कल पेरिस में लंबी बातचीत
हुई। बैठक के बाद रूस के मुख्य वार्ताकार दिमित्री कोज़ाक ने पूर्वी यूक्रेन में
संघर्षविराम की स्थिति बनाए रखने पर सहमति जताई।
(3183)
यूक्रेन ने भी इस बैठक के बाद कहा नौरमंडी प्रारूप में शांति वार्ता
फिर से शुरु हुई। साथ ही चारों देश अगले महीने के दूसरे सप्ताह में बर्लिन में
दूसरे दौर की वार्ता के लिए सहमत हुए।
बाइट- एंड्री यरमक, यूक्रेनी राष्ट्रपति के चीफ ऑफ स्टॉफ
((अगली बैठक जल्द होगी। मुझे भी लगता है कि ये दो सप्ताह में हो
जाएगी। बैठक का बर्लिन में होना तय है। हम इस वार्ता को जारी रखने पर सहमत हुए है।
))
वीओ-4
(3237)
रूस से जारी तनाव के बीच यूक्रेन को पश्चिमी देशों की तरफ से मदद
मिलना जारी है। कनाडा ने यूक्रेन को गैर-घातक उपकरणों के भेजने के अलावा पूर्वी
यूरोपीय देश को खुफिया जानकारी जुटाने और साइबर हमलों का मुकाबला करने में मदद
करने की बात कही है।
बाइट- जस्टिन ट्रूडो, प्रधानमंत्री, कनाडा
((यूक्रेन पर नियंत्रण करने के लिए रूसी आक्रमण का सीधा खतरा न केवल
यूक्रेन, न केवल पूर्वी यूरोप बल्कि हम सभी से संबंधित है जो लोकतंत्र का समर्थन करते हैं। )
वीओ-5
( 3099 )
-- इस बीच यूक्रेन ने जर्मनी की 5000 सैन्य
हैलमेटों की पेशकश को उपयोगी बताया है लेकिन साथ ही रक्षात्मक हथियारों की जरुरत
पर जोर दिया है। जर्मनी में यूक्रेन के राजदूत एंड्री मेलनिक ने कहा कि जर्मनी की
ये पहल उनके सोच में बदलाव को दिखाती है। (3205) इस बीच सीमा पर बढ़ते तनाव को
देखते हुए पश्चिम यूक्रेन स्थित लविव शहर में आवश्यक सेवाओं के नागरिक कर्मचारियों
ने सैन्य प्रशिक्षण में भाग लिया। स्थानीय सरकार ने पूर्व पैराट्रूपर और पूर्व
सैनिकों की मदद से
इस सैन्य अभ्यास का आयोजन किया था। रुस और यूक्रेन के बीच जारी तनाव के बीच
अमेरिका के लिखित जवाब के बाद अब सबकी नजरें रूस के अगले कदम पर है। अब ये देखना
महत्वपूर्ण होगा कि रूस यूक्रेन के साथ सीमा पर जारी तनाव को कम करने के लिए क्या
कदम उठाता है।
ब्यूरो
रिपोर्ट, डीडी न्यूज़।
< यूक्रेन संकटः अमेरिका ने रूस की मांगों का लिखित
जवाब दिया
ब्लिंकेनः अमेरिका रूस से आगे बातचीत के लिए तैयार
यूक्रेन-रूस विवाद: अमेरिका ने खारिज की रूस
की मांग
रूस ने नाटो में यूक्रेन को शामिल न करने का मांगा था आश्वासन
रूस और यूक्रेन के वार्ताकार पूर्वी यूक्रेन में संघर्षविराम पर सहमत
अगले दौर की वार्ता बर्लिन में फरवरी के दूसरे सप्ताह में होगी
नाटो: रूस के बेलारूस में और सैनिक भेजे जाने से तनाव बढ़ा
नाटो ने रूस से तनाव की स्थिति को तुरंत कम
करने का आह्वान किया
कनाडा यूक्रेन को गैर-घातक हथियारों की खेप
भेजेगा
कनाडा ने यूक्रेन में सैनिक प्रशिक्षण मिशन
को 3 साल के लिए बढ़ाया
यूक्रेनः जर्मनी की सैन्य हेलमेट की पेशकश
उपयोगी
यूक्रेनी राजदूतः रक्षात्मक हथियारों की
यूक्रेन को ज्यादा जरूरत
तनाव के मद्देनजर यूक्रेन के नागरिकों ने
सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास किया
अमेरिका सहित पश्चिमी देशों की रूस के अगले
कदम पर नजर >
( 3204 )
-- अमेरिका ने यूक्रेन सीमा पर जारी संकट को लेकर रूस की व्यापक मांगों का लिखित जवाब दिया है। अमेरिका का ये कदम नाजुक
सैन्य राजनयिक प्रक्रिया के बीच एक महत्वपूर्ण कदम है। इस बीच रूस ने यूक्रेन के
पास नये सैन्य अभ्यास को अंजाम दिया है। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने
कहा कि मॉस्को में अमेरिकी राजदूत जॉन सुलिवन ने ये दस्तावेज खुद रूसी अधिकारियों
को सौंपे हैं, जिसमें अमेरिका और इसके सहयोगियों की सभी चिंताओं का जवाब दिया गया
है। ब्लिंकेन ने कहा कि ये लिखित जवाब एक गंभीर कूटनीतिक रास्ता तय करती है और रूस
द्वारा उठाए गए चिंताओं का एक सैद्धांतिक और व्यावहारिक मूल्यांकन है। साथ ही
उन्होंने कहा कि अमेरिका रूस से बातचीत के लिए तैयार है और आपसी मतभेदों को
शांतिपूर्ण तरीके से दूर करने के लिए सभी प्रयास किए जाएंगे।
(होल्ड)
< यूक्रेन
संकटः अमेरिका ने रूस की मांगों का लिखित जवाब दिया
ब्लिंकेनः अमेरिका रूस से बातचीत के लिए तैयार >
(3209)
-- इस बीच, रूस और यूक्रेन के वार्ताकार पूर्वी यूक्रेन में
संघर्षविराम बनाए रखने पर सहमत हुए। साथ ही अगले महीने के दूसरे सप्ताह में दूसरे
दौर की वार्ता के लिए भी तैयार हुए। यूक्रेन संकट को समाप्त करने के प्रयास
के तहत रूस, यूक्रेन, फ्रांस और जर्मनी के राजनीतिक सलाहकारों की कल पेरिस में
लंबी बातचीत हुई। बैठक के बाद रूस के मुख्य वार्ताकार दिमित्री कोज़ाक ने पूर्वी
यूक्रेन में संघर्षविराम की स्थिति बनाए रखनी चाहिए लेकिन साथ ही उन्होंने कहा कि
शांति समझौते से संबंधित कई मुद्दे अनसुलझे ही रहे। पूर्वी यूक्रेन में शांति बनाए
रखने के लिए रूस, यूक्रेन, फ्रांस और जर्मनी 2014 से ही प्रयासरत है और ये बातचीत
नौरमंडी वार्ता के नाम से जानी जाती है।
(होल्ड)
<
>
(3147)
(3147)
-- इस बीच नाटो के महासचिव जेन्स स्टोलटेनबर्ग
ने कल कहा कि रूस ने यूक्रेन के पास सेना का जमावड़ा करना जारी रखा है। रूस हजारों
सैनिकों और आधुनिक हथियारों को बेलारूस में तैनात कर रहा है। ब्रसेल्स में कल
प्रेस वार्ता के दौरान स्टोल्टेनबर्ग ने रूस से तनाव को तुरंत कम करने का आह्वान
करते हुए कहा कि जिन मुद्दों पर असहमति है उसे बातचीत और कूटनीति के जरिए सुलझाना
चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रत्येक राष्ट्र अपनी सुरक्षा व्यवस्था तय करने के
लिए स्वतंत्र है।
(होल्ड)
< नाटो: रूस
के बेलारूस में और सैनिक भेजे जाने से तनाव
बढ़ा
नाटो ने रूस से तनाव की स्थिति को तुरंत कम
करने का आह्वान किया >
(3199)
-- रूस और पश्चिमी देशों के बीच यूक्रेन के
मुद्दे पर तनाव के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इटली के शीर्ष
उद्यमियों से वर्चुअल तरीके से बातचीत की। इटली की सरकार के मना किए जाने के
बावजूद इन शीर्ष उद्यमियों ने ऊर्जा उद्योग और अन्य मुद्दों पर बातचीत की। बैठक
में यूनिक्रेडिट बैंक, एनेल सहित इटली की शीर्ष कंपनियों ने बैठक में भाग लिया।
बैठक के आयोजकों ने कहा कि इस बैठक में यूक्रेन के मुद्दे पर चर्चा नहीं हुई।
पश्चिमी देश इस वक्त जहां एक तरफ यूक्रेन के खिलाफ किसी भी रूसी सैन्य कार्रवाई की
तैयारी तेज कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ यूरोप को रूस से होने वाली ऊर्जा आपूर्ति
में पड़ने वाले व्यवधानों से बचाने की भी योजना बना रहे हैं।
(होल्ड)
< रूस-यूक्रेन संकट के बीच इटली के
उद्यमियों ने पुतिन से बातचीत की
इटली के सरकार के मना किए जाने के बावजूद उद्यमियों ने बात की >
(3237)
-- रूस से जारी तनाव के बीच यूक्रेन को पश्चिमी देशों की तरफ से मदद
मिलना जारी है। कनाडा ने यूक्रेन को गैर-घातक उपकरणों के भेजने के अलावा पूर्वी
यूरोपीय देश को खुफिया जानकारी जुटाने और साइबर हमलों का मुकाबला करने में मदद
करने की बात कही है। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा कि गैर-घातक
उपकरणों में बॉडी आर्मर, ऑप्टिक्स
और स्कोप जैसी चीजें शामिल होंगी। साथ ही ट्रूडो ने यूक्रेनी सेना को प्रशिक्षित
करने वाले ऑपरेशन यूनिफायर नामक मिशन को तीन साल के लिए और बढ़ाने की घोषणा की। इस
मिशन के तहत कनाडा के लगभग 200 सैनिक यूक्रेन में पहले से ही है और इस मिशन के लिए
60 और सैनिकों को भेजा जाएगा।
(होल्ड)
< कनाडा यूक्रेन
को गैर-घातक हथियारों की खेप भेजेगा
कनाडा ने यूक्रेन में सैनिक प्रशिक्षण मिशन
को 3 साल के लिए बढ़ाया >
( 3099 )
-- इस बीच यूक्रेन ने जर्मनी की 5000 सैन्य
हैलमेटों की पेशकश को उपयोगी बताया है लेकिन साथ ही रक्षात्मक हथियारों की जरुरत
पर जोर दिया है। जर्मनी में यूक्रेन के राजदूत एंड्री मेलनिक ने कहा कि जर्मनी की
ये पहल उनके सोच में बदलाव को दिखाती है। जर्मनी की रक्षा मंत्री क्रिस्टिन
लैंब्रेच ने इससे पहले यूक्रेन को एक फील्ड हॉस्पिटल भी भेजने की बात कही थी। अन्य
पश्चिमी देशों की तरह हथियारों की आपूर्ति नहीं करने के कारण जर्मनी को आलोचना का
सामना करना पड़ा था।
(होल्ड)
< यूक्रेनः
जर्मनी की सैन्य हेलमेट की पेशकश उपयोगी
यूक्रेनी राजदूतः रक्षात्मक हथियारों की
यूक्रेन को ज्यादा जरूरत >
(3218)
-- अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति
स्टीफन ब्रेयर इस साल लगभग तीन दशकों की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हो रहे हैं।
व्हाइट हाउस की प्रवक्ता जेन साकी ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन सुप्रीम
कोर्ट में पहली अश्वेत महिला को नामित करने के अपने वादे पर कायम है। साकी ने
ब्रेयर के सेवानिवृत्त होने की पुष्टि नहीं की है और कहा कि ये घोषणा ब्रेयर पर
निर्भर होगी। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के पास ये पहला मौका है जब वे सुप्रीम
कोर्ट में किसी जज को नामित करेंगे। ब्रेयर को 1994 में राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने
नियुक्त किया था और उनके जून अंत में सेवानिवृत होने की उम्मीद है। न्यायमूर्ति
ब्रेयर के सेवानिवृत होने से अदालत में मौजूदा 6-3 रूढ़िवादी बहुमत में बदलाव नहीं
होगा।
(होल्ड)
< यूएसः बाइडेन
सुप्रीम कोर्ट में पहली बार किसी जज को करेंगे नामित
व्हाइट हाउसः बाइडेन पहली अश्वेत महिला को
नामित करने के वादे पर कायम >
-- उत्तर कोरिया ने आज फिर एक बार जापान
सागर में दो मिसाइलों का परीक्षण किया है। दक्षिण कोरिया के सैन्य अधिकारियों ने
उत्तर कोरिया द्वारा एक बार फिर मिसाइल परीक्षण करने की जानकारी दी। ऐसा माना जा
रहा है कि इस बार उत्तर कोरिया ने फिर क्रूज मिसाइलों का परीक्षण किया है। उत्तर
कोरिया ने ये लगातार छठी बार मिसाइल का परीक्षण किया गया है। इस साल उत्तर कोरिया
तीन बार और मिसाइलों का परीक्षण कर चुका है। जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा
ने उत्तर कोरिया के छठे दौर के मिसाइल परीक्षण को खेदजनक बताते हुए इसे संयुक्त राष्ट्र
के प्रस्ताव का उल्लंघन बताया। जापानी सरकार के सूत्रों के अनुसार संदिग्ध
मिसाइलें जापान के विशेष आर्थिक क्षेत्र के बाहर दागी गई।
(होल्ड)
< उत्तर कोरिया ने आज फिर दो मिसाइलों का
परीक्षण किया
दक्षिण कोरिया की सेना ने मिसाइल परीक्षण की पुष्टि की
जापानी पीएम ने उत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण को खेदजनक बताया >
(3181)
-- फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने
1962 में अल्जीरिया में प्रदर्शनकारियों की भीड़ पर गोली चलाने की घटना को स्वीकार
किया और इसे फ्रांस द्वारा किया गया अक्षम्य कृत्य बताया। 26 मार्च, 1962 को फ्रांस के सैनिकों
ने अल्जीरिया में फ्रांस के शासन का समर्थन करने वाले प्रदर्शनकारियों पर गोली
चलाई। इस नरसंहार में लगभग 50 लोगों की मौत हो गई थी। इससे पहले मैक्रों ने पिछले
साल मई में 1994 के रवांडा नरसंहार में फ्रांस की भूमिका के लिए रवांडा से माफी मांगी थी। साथ ही पिछले नवंबर में मैक्रों ने बेनिन को
26 कलाकृतियों को वापस करने का काम किया था। वापस करने के काम को लेकर मैक्रों औपनिवेशिक
लूट की व्यापक समीक्षा करने वाले पश्चिमी नेता बन गए थे।
(होल्ड)
< फ्रांस ने 1962 के अल्जीरिया नरसंहार
को अक्षम्य कृत्य बताया
मैक्रों ने इससे पहले 1994 के रवांडा नरसंहार के लिए माफी मांगी थी >
<मैक्रोन का
कहना है कि 1962 में फ्रांस समर्थक अल्जीरिया प्रदर्शनकारियों की शूटिंग 'अक्षम्य' थी
26 मार्च, 1962 को, अल्जीरिया में
फ्रांसीसी शासन का समर्थन करने वाले प्रदर्शनकारियों पर फ्रांसीसी सैनिकों ने
गोलीबारी की
गोलीबारी में 49 लोग मारे गए>
जापानी प्रधान मंत्री फुमियो किशिदा ने
गुरुवार (27 जनवरी) को कहा कि उत्तर कोरिया के मिसाइल प्रक्षेपण का छठा दौर बहुत
ही खेदजनक था, जब
परमाणु-सशस्त्र उत्तर कोरिया ने अपने पूर्वी तट से समुद्र में दो बैलिस्टिक
मिसाइलों को दागा।
किशिदा ने कहा कि प्रक्षेपण, जो इस महीने मिसाइल परीक्षणों का छठा दौर है, संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव का उल्लंघन है।
दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने
कहा कि उसने उत्तर कोरिया के पूर्वी तट पर हमुंग के आसपास से स्थानीय समयानुसार
सुबह 8 बजे (2300GMT 26 जनवरी) को
दो बैलिस्टिक मिसाइलों के प्रक्षेपण का पता लगाया था। जापानी सरकार के एक सूत्र के
हवाले से क्योडो समाचार एजेंसी ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि संदिग्ध
मिसाइलें जापान के विशेष आर्थिक क्षेत्र के बाहर उतरी थीं।
उत्तर कोरिया ने इस महीने कहा कि वह संयुक्त
राज्य अमेरिका के खिलाफ अपने बचाव को मजबूत करेगा और "सभी अस्थायी रूप से
निलंबित गतिविधियों" को फिर से शुरू करने पर विचार करेगा, परमाणु हथियारों और लंबी दूरी की मिसाइलों के परीक्षण पर
एक स्व-लगाए गए स्थगन का एक स्पष्ट संदर्भ।
---रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रूस
के ऊर्जा उद्योग और इटली के बीच संबंधों के महत्व पर जोर दिया क्योंकि उन्होंने
यूक्रेन पर बढ़ते तनाव के बावजूद कल एक वीडियो बैठक में इतालवी व्यापार जगत के
नेताओं को संबोधित किया। राज्य-नियंत्रित एनेल सहित शीर्ष इतालवी कंपनियों के साथ
बैठक रोम से व्यापार अधिकारियों के शामिल नहीं होने के आह्वान के बावजूद आगे बढ़ी।
पश्चिमी नेता यूक्रेन के खिलाफ किसी भी रूसी सैन्य कार्रवाई की तैयारी तेज कर रहे
हैं और यूरोप को रूसी ऊर्जा आपूर्ति में संभावित व्यवधानों से बचाने की योजना बना
रहे हैं।...//
<पुतिन ने इटली
के व्यापारिक अभिजात वर्ग को संबोधित करते हुए ऊर्जा संबंधों पर बातचीत की
पश्चिमी नेताओं ने यूक्रेन पर तनाव के बीच
ऊर्जा आपूर्ति सुरक्षित करने की योजना बनाई>
युक्रेन संकट समाप्त करने के प्रयास के तहत
पेरिस में रूसी और युक्रेनी वार्ताकारों की बैठक हुई जिसमें फ्रांस और जर्मनी के
सलाहकार भी शामिल थे। एक संयुक्त वक्तव्य में चारों देशों के अधिकारियों ने संघर्ष
विराम बनाए रखने की प्रतिबद्धता दोहराई।
-- रूस, यूक्रेन, फ्रांस और जर्मनी
के राजनीतिक सलाहकारों ने सहमति व्यक्त की कि कल पेरिस में लंबी बातचीत के बाद
पूर्वी यूक्रेन में संघर्ष विराम मनाया जाना चाहिए, रूस के मुख्य वार्ताकार दिमित्री कोज़ाक ने संवाददाताओं
से कहा। कोज़ाक ने कहा, हालांकि, पूर्वी यूक्रेन में संघर्ष के लिए शांति समझौते से
संबंधित कई मुद्दे तथाकथित "नॉरमैंडी" वार्ता के आठ घंटे के बाद अनसुलझे
रहे। रूस ने नाटो से पूर्वी यूरोप से सैनिकों और हथियारों को वापस लेने और अपने
पड़ोसी यूक्रेन, एक पूर्व
सोवियत राज्य, को कभी भी
शामिल होने से रोकने की मांग की है। वाशिंगटन और उसके नाटो सहयोगी उस स्थिति को
अस्वीकार करते हैं लेकिन कहते हैं कि वे हथियार नियंत्रण और विश्वास-निर्माण
उपायों जैसे अन्य विषयों पर चर्चा करने के लिए तैयार हैं...//
<नॉरमैंडी
वार्ता: रूस का कहना है कि यूक्रेन में युद्धविराम मनाया जाना चाहिए
रूस: शांति समझौते से जुड़े कई मुद्दे
अनसुलझे हैं>
यूक्रेन-रूस विवाद: अमेरिका ने खारिज की रूस की मांग
-रूस ने नाटो में यूक्रेन को शामिल न
करने का मांगा था आश्वासन
-दोनों देशों के विदेश मंत्रियों के
बीच हुई थी बैठक
वाशिंगटन, एजेंसी।
अमेरिका ने रूस की उस मांग को खारिज कर दिया है, जिसमें रूस ने मांग की थी कि
अमेरिका उसे लिखित आश्वासन दे कि वे यूक्रेन को नाटो में शामिल नहीं करेगा।
बुधवार को अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि
रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे तनाव के बीच रूस ने संकट से बाहर निकलने के लिए एक नया
सुझाव दिया था और यूक्रेन को नाटो बल में शामिल न करने का लिखित आश्वासन मांगा था, लेकिन हम इसे स्वीकार नहीं कर
सकते, ये हमारे
सिद्धांतों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन को अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय
अखंडता और अपनी सुरक्षा व्यवस्था और गठबंधन चुनने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि
यूक्रेन अपने सहयोगियों को चुन सकता है, उन्होंने रूस की उस मांग को सिरे से
खारिज कर दिया, जिसमें
यूक्रेन को नाटो में न शामिल करने के लिए कहा गया था।
रूस ने दी जवाबी कार्रवाई की चेतावनी
अमेरिका ने युक्रेन सीमा पर जारी संकट पर
रूस की मांगों पर औपचारिक जवाब जारी कर दिया है। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लीन्केन
ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि मास्को में अमेरिकी राजदूत जॉन सुलीवन ने
रूसी अधिकारियों को खुद दस्तावेज सौंपे। उन्होंने कहा कि अमरीका और सहयोगियों के
समक्ष उठाई गई चिन्ताओं का औपचारिक जवाब दे दिया गया है। ब्लीन्केन ने कहा कि
आपसी मतभेदों को शान्तिपूर्ण तरीके से दूर करने के सभी कूटनीतिक प्रयास किए
जाएंगे। साथ ही उन्होंने आगाह किया कि अमेरिका, यूक्रेन की
रक्षा के लिए पूरी तरह सचेत है। ब्लीन्केन ने अमरीकी नागरिकों युक्रेन छोड़ने पर
विचार करने को भी कहा। नाटो ने भी रूस की मांगों पर अपना लिखित उत्तर रूस को भेज
दिया। रूस ने नाटो सैन्य संधि के विस्तार और सुरक्षा से संबंधित मुद्दों पर लिखित
में अपनी चिंताएं ज़ाहिर की थी।
इस बीच युक्रेन संकट समाप्त करने के प्रयास
के तहत पेरिस में रूसी और युक्रेनी वार्ताकारों की बैठक हुई जिसमें फ्रांस और
जर्मनी के सलाहकार भी शामिल थे। एक संयुक्त वक्तव्य में चारों देशों के अधिकारियों
ने संघर्ष विराम बनाए रखने की प्रतिबद्धता दोहराई।
अमेरिका और रूस के बीच चल रहा कोल्ड वार किसी से छुपा नहीं है। दोनों
ताकतवर देश एक-दूसरे को धमकी देते रहते हैं। रूस-यूक्रेन तनाव के बीच मंगलवार को विमान
द्वारा अमेरिका ने यूक्रेन को स्टिंगर्स, जेवलिन मिसाइलें
भेजीं हैं। विमान यूक्रेन पहुंच चुका है। इससे जुड़ी कुछ तस्वीरें पेंटागन ने
ट्विटर पर साझा की हैं।
पेंटागन द्वारा मंगलवार को जारी की गई तस्वीरों में अमेरिकी रक्षाकर्मियों
को डेलावेयर में एक सैन्य अड्डे पर यूक्रेन के लिए भेजे हथियारों को एक मालवाहक
विमान पर लोड करते हुए दिखाया गया है जो बाद में कीव में बॉरिस्पिल अंतर्राष्ट्रीय
हवाई अड्डे पर पहुंच गया।
अमेरिका और रूस के बीच चल रहा कोल्ड वार किसी से छुपा नहीं है। दोनों
ताकतवर देश एक-दूसरे को धमकी देते रहते हैं। रूस-यूक्रेन तनाव के बीच मंगलवार को विमान
द्वारा अमेरिका ने यूक्रेन को स्टिंगर्स, जेवलिन मिसाइलें
भेजीं हैं। विमान यूक्रेन पहुंच चुका है। इससे जुड़ी कुछ तस्वीरें पेंटागन ने
ट्विटर पर साझा की हैं।
पेंटागन द्वारा मंगलवार को जारी की गई तस्वीरों में अमेरिकी रक्षाकर्मियों
को डेलावेयर में एक सैन्य अड्डे पर यूक्रेन के लिए भेजे हथियारों को एक मालवाहक
विमान पर लोड करते हुए दिखाया गया है जो बाद में कीव में बॉरिस्पिल अंतर्राष्ट्रीय
हवाई अड्डे पर पहुंच गया।
अमेरिका की इस खेप में 300 जेवलिन मिसाइलों समेत
70 टन की सैन्य सहायता सामग्री शामिल हैं। वहीं
सभी 300 जेवलिन मिसाइलों की कीमत 50
मिलियन डॉलर आंकी गई है। साथ ही इस खेप में अन्य सैन्य सामान जैसे ग्रेनेड
लॉन्चर और गोला-बारूद भी शामिल हैं।
अमेरिका-यूरोप को यूक्रेन पर हमले की आशंका
अमेरिका को आशंका है कि रूस जल्द ही यूक्रेन पर हमला कर सकता है। बीते
दिनों राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा था कि उन्हें लगता है कि उनके रूसी समकक्ष
व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन में दखलंदाजी करेंगे, लेकिन उन्हें जंग से बचना चाहिए। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने भी
आशंका जताई है कि रूस जल्द ही' यूक्रेन पर हमला कर सकता है। वहीं पेंटागन ने यूक्रेन की सीमा पर चल रहे रूसी
आक्रमण को देखते हुए पूर्वी यूरोप में संभावित तैनाती के लिए 8,500 अमेरिकी सैनिकों को 'हाई अलर्ट' पर रखा है
No comments:
Post a Comment