Wednesday, March 11, 2026

7 मई 2021 वर्क फ्रॉम होम

 

 

cap CT-Scan and Digital X-Ray rates in private hospitals and labs at ₹1,500 and ₹250 respectively

 

कर्नाटक सरकार ने कोविड-19 जांच के लिए सीटी स्कैन और एक्स-रे के दाम तय किए। निजी अस्पतालों में सीटी स्कैन और डिजिटल एक्स-रे के दर क्रमशः 1500 रु. और 250 रु. तय किए गए।

 

 

Malaysia Open 2021 has been postponed.

 

BWF can confirm the rescheduled tournament will NO LONGER take place in the Olympic qualifying window.

 

Singapore Open 2021 is the LAST and ONLY tournament left for #Tokyo2020  qualification.

 

      

-- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन से बातकर कोविड-19 महामारी के खिलाफ भारत की लड़ाई में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से एकजुटता दिखाने और समर्थन देने के लिए आभार जताया। दोनों नेताओं ने कोरोना टीकों और दवाईयों की सस्ती और समान पहुंच को सुनिश्चित करने के महत्व पर सहमति जताई और इससे संबंधित संभावित पहलों पर भी चर्चा की।

 

 

Prime Minister Shri Narendra Modi spoke on telephone today with Hon Scott Morrison MP, the Prime Minister of Australia.

 

Prime Minister Modi conveyed his appreciation for the prompt and generous support extended by the government and people of Australia for India’s fight against the second wave of COVID-19.

 

The two Leaders agreed on the need to ensure affordable and equitable access to vaccines and medicines for containing COVID globally. Prime Minister sought Australia's support for the initiative taken at the WTO by India and South Africa to seek a temporary waiver under TRIPS in this context. The leaders took note of the progress made in the India-Australia Comprehensive Strategic Partnership since the Virtual Summit held on 4 June 2020 and discussed ways to further strengthen cooperation and foster people-to-people ties.

The Leaders also discussed regional issues and reiterated the importance of working together for a rules-based international order and a free, open and inclusive Indo-Pacific region.

 

-- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन के साथ टेलीफोन पर बात की। प्रधानमंत्री मोदी ने कोविड-19 की दूसरी लहर के खिलाफ भारत की लड़ाई में ऑस्ट्रेलिया की सरकार और जनता द्वारा त्वरित और उदार सहायता देने की प्रशंसा की। दोनों नेताओं ने वैश्विक स्तर पर कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए कोरोना टीकों और दवाईयों की सस्ती और समान पहुंच को सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर सहमति जताई। प्रधानमंत्री ने इस संदर्भ में भारत और दक्षिण अफ्रीका द्वारा डब्ल्यूटीओ में की गई पहल ट्रिप्स के तहत अस्थायी छूट के लिए ऑस्ट्रेलिया का समर्थन मांगा। दोनों नेताओं ने

4 जून 2020 को आयोजित वर्चुअल समिट के बाद से भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी में हुई प्रगति पर चर्चा की और लोगों के बीच सहयोग को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय मुद्दों पर भी चर्चा की और इसके साथ नियम-आधारित अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था और मुक्त, खुले और समावेशी हिन्द प्रशांत क्षेत्र के लिए एक साथ काम करने के महत्व को दोहराया।

(होल्ड)

< हेडर- पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलियाई पीएम से बात की  

कोविड-19 के खिलाफ भारत के सहयोग के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्रशंसा की

दोनों नेताओं ने कोरोना टीकों और दवाईयों की समान पहुंच पर सहमति जताई

पीएम ने डब्ल्यूटीओ में की गई पहल ट्रिप्स के तहत ऑस्ट्रेलिया का समर्थन मांगा

4 जून 2020 के वर्चुअल समिट के बाद दोनों देशों के बीच हुई साझेदारी पर चर्चा की

लोगों के बीच सहयोग को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की

दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय मुद्दों पर भी चर्चा की

नियम-आधारित अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था में एक साथ काम करने पर चर्चा की

मुक्तर समावेशी हिन्द प्रशांत क्षेत्र के लिए एक साथ काम करने के महत्व को दोहराया >

 

 

 

 

 

 

We agreed on the importance of ensuring affordable and equitable access to vaccines and medicines, and discussed possible initiatives in this regard

 

*BANDS WITH UPDATED SCRIPT ( SEE BOLD ITEMS IN SCRIPT)*

< कोरोना के खिलाफ राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की जंग जारी

महाराष्ट्र, दिल्ली सहित कई राज्यों में कोरोना मामलों में धीरे-धीरे कमी

दिल्ली में कोरोना संक्रमण के नए मामले 20 हजार से कम

दिल्ली सीएम ने कोरोना स्थिति पर उच्चस्तरीय बैठक कर चर्चा की

दिल्ली पुलिस ने खान मार्केट से 96 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर जब्त किए

उत्तर प्रदेश में नए कोरोना मामलों में एक सप्ताह में 56 हजार की कमी

उत्तर प्रदेश को 200 मीट्रिक टन ऑक्सीजन ज्यादा मिला

उत्तराखंड के सभी राजकीय महाविद्यालयों में 12 जून तक गर्मी की छुट्टी

उत्तराखंड में दवाई की कालाबाजारी करने वाले 25 लोगों को जेल

मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री कोविड उपचार योजना प्रारंभ

मप्रः आर्थिक रुप से कमजोर लोगों को योजना के तहत निःशुल्क उपचार मिलेगा

महाराष्ट्र ने केंद्र से कोरोना टीकों की खुराक और ऑक्सीजन की मांग की

चंडीगढ़ में 8 मई की सुबह 5 बजे से 10 मई की सुबह 5 बजे तक वीकेंड कर्फ्यू

प. बंगाल सीएम ने पीएम को पत्र लिखकर ऑक्सीजन आपूर्ति की मांग की

तमिलनाडु सीएम ने जिला कलेक्टरों के साथ कोरोना रोकथाम के उपायों की समीक्षा की

राजस्थान को सप्ताह भर में रुस से 1250 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मिलेंगे

गोवा में रविवार से 15 दिन तक कर्फ्यू लगाने की घोषणा

असम में 18 साल से ऊपर आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण शुरु

देश में तीसरे चरण के तहत कोरोना टीकाकरण जारी >

 

 

वी.ओ.-

कोरोना महामारी के खिलाफ देश के सभी राज्य और केंद्रशासित प्रदेश अपने स्तर पर जुटे हुए हैं। कुछ राज्यों में पिछले कुछ सप्ताह से लगे लॉकडाउन और सख्त पाबंदियों का असर कम मामलों के रुप में देखने को मिल रहा है। महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, छत्तीसगढ़, गुजरात, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और झारखंड राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में पहले मामले बढ़ रहे थे लेकिन अब धीरे-धीरे इनमें कमी आ रही है।

 

बाइट- आरती आहूजा, अतिरिक्त सचिव, स्वास्थ्य मंत्रालय ( Health Ministry PC, 4:05 PM)  

 

दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से कोरोना संक्रमण के मामले 20 हजार से कम आ रहे है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 19832 नए मामले सामने आए। इस दौरान पॉजिटिविटी रेट 24.92 प्रतिशत रही। इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उच्चस्तरीय बैठक कर उप मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, स्वास्थ्य सचिव के अलावा सभी जिलों के जिलाधिकारियों के साथ कोरोना के मौजूदा हालात पर चर्चा की। केंद्र सरकार ने आज दिल्ली को 577 मीट्रिक टन ऑक्सीजन मुहैया करवाया गया है। इस बीच दिल्ली पुलिस ने खान मार्केट के खान चचा रेस्तरां से 96 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर जब्त किए।

 

बाइट- अतुल ठक्कर, डीसीपी (साउथ), दिल्ली पुलिस (ANI SELECT 16:28 )

 

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड-19 प्रबंधन हेतु गठित टीम-09 के साथ समीक्षा बैठक की और कोविड-19 की प्रभावी रोकथाम हेतु अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उत्तर प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या में 56 हजार से ज्यादा की कमी आई है। साथ ही राज्य के अस्पतालों में कल से लेकर आज तक 200 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की उपलब्धता बढ़ाई गई है। साथ ही सरकार ने 300 अस्पतालों को चिन्हित किया है जहां हवा से ऑक्सीजन बनाने के संयंत्र लगाए जाएंगे। 

 

बाइट-नवनीत सहगल,  अपर मुख्य सचिव (सूचना), उत्तर प्रदेश  (ANI SELECT 15:41)

 

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए मैदानी और पर्वतीय क्षेत्र के सभी राजकीय महाविद्यालयों में सात मई से 12 जून तक गर्मी की छुट्टी दे दी गई है। स बीच कोरोना नियमों का पालन नहीं करने के लिए राज्य में 2 लाख से ज्यादा लोगों का चालान काटा गया है। साथ ही राज्य में दवाईयों की कालाबाजारी करने वाले 25 लोगों को जेल भेजा गया है। राज्य के पुलिस महानिदेशक ने कहा कि कालाबाजारी और नियम तोड़ने वाले नहीं मानेंगे तो उनके खिलाफ एनएसए के तहत कार्रवाई होगी।

 

बाइट- अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखंड ( ANI SELCT 13:32 )

 

*मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण की चुनौती से निपटने के लिए मुख्यमंत्री कोविड उपचार योजना शुरु की गई है जिसके तहत आर्थिक रुप से कमजोर लोगों को निःशुल्क उपचार मिलेगा*   मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना संक्रमण पर एक बैठक के दौरान साथ ही कहा कि राज्य को कोरोना की तीसरी लहर के लिए तैयार रहना होगा, इसके लिए एक समिति को बनाना सुनिश्चित करना होगा।

 

बाइट- शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री, मध्य प्रदेश (ANI SELECT 17:14)

 

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए राज्य सरकार को रेमडिसिविर दवा के आयात को मंजूरी मिल गई है। केंद्र सरकार से राज्य को टीकाकरण के लिए 9 लाख खुराकें मिली थी जिसमें से 8 लाख खुराकें लोगों की दी जा चुकी है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ने केंद्र से बड़ी संख्या में कोरोना टीकों की खुराक और ऑक्सीजन की मांग की है।

 

बाइट- राजेश टोपे, स्वास्थ्य मंत्री, महाराष्ट्र  (ANI SELECT 14:04)

हरियाणा में कोरोना के नए मामलों में सबसे ज्यादा मामले गुरुग्राम में आए है। राज्य के गृह मंत्री अनिल विज ने उम्मीद जताई है कि राज्य में जारी लॉकडाउन के बीच के कारण कोरोना के मामलों के फैलने पर रोक लगेगी। साथ ही उन्होंने ऑक्सीजन संयंत्र के निरंतर चलते रहने को बेहद जरुरी बताया।

 

बाइट-अनिल विज, गृह मंत्री, हरियाणा  (ANI SELECT 11.10)

 

चंडीगढ़ शहर में आठ मई की सुबह पांच बजे से लेकर 10 मई की सुबह पांच बजे तक वीकेंड कोरोना कर्फ्यू लागू रहेगा। जिला मजिस्ट्रेट मनदीप एस बरार ने कहा है कि इस दौरान जरूरी और गैर जरूरी वस्तुओं के अंतरराज्यीय आवागमन पर कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा।

 

पश्चिम बंगाल में भी आंशिक लॉकडाउन लागू है। राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री मोदी को मेडिकल ऑक्सीजन की सप्लाई के लिए पत्र लिखा है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 550 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की सहायता की मांग की है।

 

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने राज्य में कोरोना को रोकने के उपायों पर सभी जिलों के कलेक्टरों के साथ समीक्षा बैठक की। साथ ही इससे पहले पदभार ग्रहण करने के बाद कोरोना राहत के रूप में प्रत्येक परिवार को 4000 रुपये सहायता राशि के रूप में देने के आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं। 2000 रुपये की पहली किस्त मई के महीने में प्रदान की जाएगी।

( STALIN MEETING SHOTS- ANI 17:53)

 

राजस्थान में ऑक्सीजन की कमी को दूर करने के लिए रुस से 100 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की खेप जयपुर पहुंच रही है। साथ ही रुस से सप्ताह भर में कुल 1250 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर सप्ताह भर में पहुंच जाएंगे।

 

बाइट- रघु शर्मा, स्वास्थ्य मंत्री, राजस्थान ( ANI 15:12)   

 

*गोवा में मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने रविवार से 15 दिन तक कर्फ्यू लगाने की घोषणा की है।*

 

देश में कई जगहों पर कोरोना टीकाकरण का काम जारी है। दिल्ली में 18-44 साल के लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई । उधर असम के गुवाहाटी में 18 साल से ऊपर आयु वर्ग के लोगों को कोरोना टीकाकरण शुरु हो गया है। इस तरह देश में तीसरे चरण के टीकाकरण अभियान के बाद से शुक्रवार सुबह 8 बजे तक 16.49 करोड़ से ज्यादा कोविड टीके दिए जा चुके है। केंद्र सरकार ने अब तक राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को 17.35 करोड़ टीके निःशुल्क उपलब्ध कराए है। राज्यों के पास 90 लाख टीके उपलब्ध है जो कि अभी देने बाकी है। आने वाले तीन दिनों में आने वाले तीन दिनों में राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को इसके अतिरिक्त 10 लाख से अधिक खुराकें दी जाएंगी।

इस तरह केंद्र सरकार के सहयोग से राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश की कोरोना के खिलाफ जंग जारी है। कोरोना दिशा-निर्देशों के पालन के अलावा कोरोना टीकाकरण अभियान इस दिशा में महती भूमिका निभा रहा है।

 

ब्यूरो रिपोर्ट, डी.डी. न्यूज़ >

 

 

 

*KERALA LOCKDOWN*

 

-- केरल में कोरोना महामारी की दूसरी लहर को रोकने के लिए आज से नौ दिन का पूर्ण लॉकडाउन लागू हो गया। राज्य में कोरोना संक्रमण के कल तक कुल 4 लाख सक्रिय मामले है और कोविड जांच की पॉजिटिविटी रेट पिछले सप्ताह से लगातार 25 फीसदी से अधिक बनी हुई है। आज से लागू पूर्ण लॉकडाउन के दौरान रेल और वायु सेवा के अलावा कोई अन्य सार्वजनिक परिवहन नहीं चल रहे हैं। आवश्यक वस्तुओं की आवाजाही और रेलवे स्टेशन व एयरपोर्ट जाने के लिए ही टैक्सी को आने-जाने की छूट मिली हुई है। निजी वाहन का उपयोग केवल आवश्यक वस्तु लेने और टीका लेने के ही किया जा रहा है। इस दौरान वस्तुओं और आपातकालीन सेवाओं के लिए ही अंतर्राज्यीय सड़क परिवहन को मंजूरी दी गई है। इस दौरान आवश्यक और आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर बाकी सभी सरकारी और निजी कार्यालय बंद रहेंगे। राशन की दुकानों के अलावा खाना बेचने की दुकानें खुली रहेंगी, लेकिन घर पर खाना पहुंचाने को बढ़ावा दिया जाएगा। रेस्तरां में खाने-पीने पर मनाही है।

राज्य में बैंक केवल सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को खुले रहेंगे। इसके साथ शादी-विवाह या अंतिम संस्कार जैसे कामों के लिए केवल 20 लोगों को जाने की अनुमति होगी। ऐसे कार्यक्रमों के लिए संबंधित पोर्टल पर पंजीयन करवाकर पहले से अनुमति लेना जरुरी है साथ ही पुलिस थानों से भी मंजूरी लेना जरुरी है। राज्य के मुख्यमंत्री पी. विजयन ने कहा कि कोरोना प्रतिबंधों का पालन की निगरानी के लिए 25 हजार पुलिसकर्मी तैनात किए गए है और साथ ही कोविड-19 को लेकर सोशल मीडिया पर फर्जी संदेश प्रसारित करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रवासी मजदूरों समेत अन्य के लिए मुफ्त राशन किट वितरण जारी रहेगा।

(होल्ड)

< केरल में आज से 9 दिन का पूर्ण लॉकडाउन लागू

रेल और वायु सेवा के अलावा कोई अन्य सार्वजनिक परिवहन पर पाबंदी नहीं

आवश्यक वस्तुओं की आवाजाही के लिए टैक्सी को आने-जाने की छूट

आवश्यक वस्तु लेने और टीका लेने के ही केवल निजी वाहन का प्रयोग

आपातकालीन सेवाओं के लिए अंतर्राज्यीय सड़क परिवहन को मंजूरी

आवश्यक सेवाओं को छोड़कर बाकी सभी सरकारी और निजी कार्यालय बंद

राशन की दुकानों के अलावा खाना बेचने की दुकानें खुली रहेंगी

रेस्तरां में खाने-पीने पर मनाही है

राज्य में बैंक केवल सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को खुले रहेंगे

शादी-विवाह या अंतिम संस्कार के लिए केवल 20 लोगों को अनुमति

निगरानी के लिए 25 हजार पुलिसकर्मी तैनात किए गए

कोविड-19 को लेकर सोशल मीडिया पर फर्जी खबर देने वालों पर कानूनी कार्रवाई होगी

प्रवासी मजदूरों समेत अन्य के लिए मुफ्त राशन किट वितरण जारी रहेगा >

 

 

*KARNATAKA LOCKDOWN*

 

-- कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य में दो हफ्ते के लिए पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा कर दी है। पूरे राज्य में 10 मई की सुबह 6 बजे से 24 मई की सुबह 6 बजे तक पूर्ण लॉकडाउन लगाया जाएगा। इस दौरान जरूरी सेवाओं को छोड़कर किसी को भी बाहर निकलने की इजाजत नहीं होगी। साथ ही इस दौरान किसी सार्वजनिक और निजी बसों के अलावा राज्य के भीतर और राज्य से बाहर यात्रा की अनुमति नहीं होगी। केवल आपात सेवा के लिए यात्रा की मंजूरी होगी। इस दौरान आवश्यक सामानों की आवाजाही और आवश्यक सेवाओं की अनुमति होगी और किराने, दवा, दूध की दुकान प्रतिदिन सुबह 6 बजे से 10 बजे तक खुली रहेंगी। लॉकडाउन के दौरान वायु और रेल सेवा को अनुमति होगी लेकिन मेट्रो रेल सेवा संचालित नहीं की जाएगी और सड़कों पर केवल आपात स्थिति में लिए गए वाहन को जाने की अनुमति होगी। रेलवे स्टेशन और हवाई अड्डों पर आने-जाने के लिए टिकट को दिखाना अनिवार्य होगा। आवश्यक सामान, भोजनालय, मांस की दुकानों और सब्जी की दुकानें सुबह 6 बजे से 10 बजे की बीच खुली रहेंगी। इस दौरान सभी होटल, पब और बार बंद रहेंगे। कर्नाटक में श्रमिकों के साथ निर्माण गतिविधियों को मंजूरी होगी। शादी-विवाह में अधिकतम 50 लोगों को और अंतिम संस्कार में अधिकतम 5 लोगों को जाने की अनुमति होगी। राज्य में एक दिन में कोरोना संक्रमण के 49 हजार तक मामले सामने आने के बाद कल शाम हुई बैठक के बाद पूर्ण लॉकडाउन का निर्णय लिया गया।

(होल्ड)

< हेडर- कर्नाटक में 10 मई से दो हफ्ते का पूर्ण लॉकडाउन

-- कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने दो हफ्ते के लिए पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की

-- 10 मई की सुबह 6 बजे से 24 मई की सुबह 6 बजे तक पूर्ण लॉकडाउन

-- जरूरी सेवाओं को छोड़कर किसी को भी बाहर निकलने की इजाजत नहीं

-- सार्वजनिक और निजी बसों के चलने पर होगी पाबंदी

-- राज्य के भीतर और राज्य से बाहर यात्रा की अनुमति नहीं होगी

-- केवल आपात सेवा के लिए यात्रा की मंजूरी होगी

-- इस दौरान आवश्यक सामानों की आवाजाही और आवश्यक सेवाओं की अनुमति होगी

-- किराने, दवा और दूध की दुकानें सुबह 6-10 बजे तक खुलेंगी

-- वायु और रेल सेवा को अनुमति होगी लेकिन मेट्रो रेल बंद रहेगी

-- सड़कों पर केवल आपात स्थिति में लिए गए वाहन को जाने की अनुमति होगी

-- रेलवे स्टेशन और हवाई अड्डों पर आने-जाने के लिए टिकट दिखाना अनिवार्य

-- भोजनालय, मांस और सब्जी की दुकानें सुबह 6-10 बजे की बीच खुलेंगी

-- सभी होटल, पब और बार बंद रहेंगे

-- श्रमिकों के साथ निर्माण गतिविधियों को मंजूरी होगी

-- शादी-विवाह में अधिकतम 50 लोगों को जाने की अनुमति होगी

-- अंतिम संस्कार में अधिकतम 5 लोगों को जाने की अनुमति होगी

-- कल शाम हुई बैठक के बाद पूर्ण लॉकडाउन का निर्णय लिया गया >

 

*TELANGANA RESTRICTIONS*

-- तेलंगाना सरकार ने राज्य में कोविड-19 महामारी को लेकर और सख्त प्रतिबंध लागू किए हैं। इसके अनुसार पूरे राज्य में सात और दिन के लिए रात्रि कर्फ्यू को बढ़ा दिया है। अब राज्य में 15 मई तक रात नौ बजे से सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू रहेगी। इसके अलावा शादियों में अधिकतम 100 व्यक्तियों और अंतिम संस्कार में अधिकतम 20 लोगों को शामिल होने की अनुमति दी है। इस दौरान कोरोना के नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा।

(होल्ड)

< तेलंगाना सरकार ने 7 दिन के लिए रात्रि कर्फ्यू बढ़ाया

15 मई तक रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक रहेगा कर्फ्यू

कोविड-19 महामारी को लेकर सख्त किए गए प्रतिबंध >

 

*MAHARASHTRA NEW CASES*

देश में कोरोना संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 54,022 नए मामले दर्ज किए गए। इसके साथ ही इस अवधि में 37,386 कोरोना संक्रमित ठीक हुए और 898 मरीजों की मौत हो गई। राज्य में अब कोरोना के कुल मामले 49 लाख 96 हजार 758 हो गई है। इनमें से 42 लाख 65 हजार 326 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, छह लाख 54 हजार 788 सक्रिय मामले हैं। प्रदेश में अब तक कोरोना के चलते कुल 74,413 लोगों की जान जा चुकी है।

(होल्ड)

< महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के 54,022 नए मामले सामने आए

कोरोना संक्रमण के कारण 898 मरीजों की मौत हुई  >

 

*ODISHA NAVY HOSPITAL*

-- ओडिशा के खुर्दा जिले में भारतीय नौसेना ने अपने प्रशिक्षण संस्थान आईएनएस चिलका में एक 150 बिस्तरों वाला कोविड केयर सेंटर स्थापित किया है। आईएनएचएस निवारिणी में मौजूद 15 ऑक्सीजन की अतिरिक्त सुविधा के साथ इस अस्पताल में कोविड-19 के हल्के लक्षण वाले मरीजों का इलाज किया जाएगा। खुर्दा जिला स्वास्थ्य प्रशासन के डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टॉफ को मरीजों की देखभाल के लिए नौसेना के कर्मी भी साथ में काम करेंगे। कोरोना मरीजों के इलाज के लिए ये असैन्य व सैन्य सहयोग का अनुपम उदाहरण है।

(होल्ड)

< ओडिशाः खुर्दा में नौसेना का 150 बिस्तर वाला कोविड केयर सेंटर खुला

कोविड-19 के हल्के लक्षण वाले मरीजों का होगा इलाज  >

 

 

*MUMBAI FIRE ARREST*

-- मुंबई में 25 मार्च को भांडुप पुलिस थाना इलाके के एक निजी अस्पताल में आग लगने की घटना में 11 लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है और जांच में पाया गया है कि उन्होंने सुरक्षा के लिए फर्जी दस्तावेज जमा किए थे। मुंबई पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी एस चैतन्य ने बताया कि दोनों को 10 मई तक के लिए पुलिस हिरासत में भेजा गया है। मामले की आगे की जांच की जा रही है।

(होल्ड)

< मुंबई: अस्पताल में आग के मामले में दो गिरफ्तार >

 

*GOA CURFEW*

-- गोवा में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य भर में 9 मई से 23 मई तक कर्फ्यू लगाया जाएगा। राज्य के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने घोषणा करते हुए कहा कि इस दौरान चिकित्सीय आपूर्ति समेत आवश्यक सेवाओं को अनुमति रहेगी। किराने की दुकानों को सुबह सात बजे से दोपहर एक बजे कर खुलने की अनुमति रहेगी। रेस्तरां से खाना ले जाने की अनुमति सुबह सात से शाम सात बजे कर रहेगी। इसके अलावा गोवा आ रहे यात्रियों के लिए आरटी-पीसीआर निगेटिव रिपोर्ट या टीकाकरण प्रमाणपत्र (दोनों खुराकों का) पेश करना अनिवार्य होगा। गोवा के मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में सकारात्मकता दर और मृत्यु दर दोनों में इजाफा हो रहा है। यहां ऑक्सीजन और दवाओं की कोई कमी नहीं है। गोवा में कल से लगने वाले 15 दिनों के कर्फ्यू को लेकर विस्तृत आदेश आज शाम 4 बजे जारी किया जाएगा।

(होल्ड)

 

< गोवा में कल से 15 दिनों के लिए कर्फ्यू लगाने की घोषणा

गोवा सीएम ने कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण लिया फैसला

चिकित्सीय आपूर्ति सहित आवश्यक सेवा की होगी अनुमति

किराने की दुकानों को सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक खुलने की अनुमति

रेस्तरां से खाना ले जाने की अनुमति सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे के बीच होगी

गोवा आ रहे यात्रियों के लिए आरटीपीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट पेश करना जरुरी

कोरोना टीकों की दोनों खुराकों का प्रमाण-पत्र दिखाकर आया जा सकेगा गोवा

आज शाम जारी होगा 15 दिनों तक लगने वाले कर्फ्यू से संबंधित विस्तृत आदेश 

 


No comments:

Post a Comment