Sunday, April 19, 2026
पचपदरा रिफाइनरी
गाँव के कदम... शहर की ओर बढ़ रहे है। गाँव भी रूकने को तैयार नहीं है। उसे शहर बनना है। सबको बड़ा बनना है। एक तरह से सही भी है.. जिंदगी भी यही सीखाती है.. कुछ बड़ा करना है... वहीं नहीं रहना है.. पानी भी एक जगह जमा रह जाए तो वहाँ काई जम जाती है। प्रकृति की एक-एक चीज हमें चलायमान रहने की सीख देती है. कुछ नया करने की सीख देती है। यही सीख लेकर देश के छोटे से-छोटे गाँव बड़ा बन रहे है। राजस्थान के बालोतरा जिले के पचपदरा में एक नई तेल रिफाइनरी बनकर तैयार हुई है। ये राजस्थान की पहली रिफाइनरी है.. इस जगह से करीब 73 किलोमीटर दूर मंगला में क्रूड ऑयल मिला है जो आधार बना इस रिफाइनरी के खुलने का... और यही आधार बनेगा इस छोटे से गाँव के बड़े शहर और फिर एक बड़े नगर में बनने का। गाँव के शहर बनने की रूप-रेखा तैयार हो चुकी है। गाँव से पलायन हो रहा होगा लेकिन एक उभरते शहर की ओर फिर से लोग वापस जा सकते हैं। इस तरह जहाँ रोजी-रोटी का साधन होता है वहाँ अपने धनी आबादी बसने लगती है। अभी पचपदरा रिफाइनरी बनकर तैयार हुई है और एक-दो दशक बाद अगर वापस जाना हुआ तो आज की खाली सड़कें, दूर-दूर तक दिखने वाली खाली जमीनें.. न जाने कहाँ गायब हो जाएंगी.. नए शहर... नए नगर की आगोश में पुराना गाँव समा जाएगा. गाँव के शहर बनने की प्रक्रिया पूरी होगी।
Subscribe to:
Posts (Atom)
